• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में तोमर बंधुओं पर एक और एक्शन, पत्नी और वकील को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पत्नी और वकील को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी के मामले में की गई है। पुलि...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 10:21:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 10:44:29 AM (IST)
रायपुर में तोमर बंधुओं पर एक और एक्शन, पत्नी और वकील को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और वकील संगीता सिंह।

HighLights

  1. रायपुर में तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई।
  2. मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस की जांच तेज।
  3. तोमर बंधुओं की संपत्तियों की जांच, प्रशासन की टीम कर रही है पड़ताल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के निवास पर पुलिस ने एक बार फिर छापेमारी की। इस बार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर को हिरासत में लिया है। साथ ही, तोमर बंधुओं की वकील संगीता सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह कार्रवाई हाल ही में मीडियाकर्मियों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में की गई है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, तोमर बंधुओं और उनके सहयोगियों ने रिपोर्टिंग के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद तोमर बंधुओं के घर पर दबिश दी।


वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा हिरासत में

गुरुवार की शाम पुलिस टीम ने वीरेंद्र सिंह तोमर के घर पहुंचकर उनकी पत्नी शुभ्रा को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान तोमर बंधुओं के गुर्गों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और उनके साथ बदसलूकी की। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शुभ्रा को थाने ले गई।

naidunia_image

वकील संगीता सिंह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उन्हें भी हिरासत में लिया गया। पुलिस अब दोनों महिलाओं से मीडियाकर्मियों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, तोमर बंधुओं की संपत्तियों की जांच भी जारी है।

प्रशासन की टीम तहसीलदार की अगुवाई में इन संपत्तियों की पड़ताल कर रही है। साथ ही संपत्तियां कैसे आई हैं, किन लोगों की संपत्तियां हैं। इन सभी पहलुओं में जांच की जा रही है।

पुरानी कहानियां खंगालने में लगे

पुलिस, निगम और प्रशासन सभी हिस्ट्रीशीटर तोमर बधुओं की पुरानी कहानियों को खंगालने में लगे हुए हैं। इनके द्वारा की गई सभी गतिविधियों की पड़ताल भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार इनकी कुछ संपत्तियों की एक साथ तोड़फोड़ करने की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से उम्मीद है कि हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।