रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, कुछ लाइन अटैच भी किए गए
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर पुलिस के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 04:08:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 04:12:11 PM (IST)
रायपुर पुलिस में हुए स्थानांतरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। - अर्काइवHighLights
- पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल
- 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
- पिंक गश्त में बदली गई जिम्मेदारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश से शहर के कई थानों, महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम, महिला पेट्रोलिंग और पुलिस सहायता केंद्र में तैनाती का समीकरण बदला है।
इस फेरबदल में सहायक उपनिरीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। रक्षित केंद्र में पदस्थ कई कर्मचारियों को थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों को थानों से यातायात, कंट्रोल रूम और अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।
यातायात विभाग में बढ़ाई गई तैनाती
पदस्थापना आदेश में यातायात विभाग को भी प्रमुखता दी गई है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार गणोरकर को खम्हारडीह थाने से यातायात विभाग भेजा गया है। प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे को गुढ़ियारी थाने से रामनगर चौकी और आरक्षक अजय कुमार लकड़ा को रक्षित केंद्र से यातायात विभाग में तैनात किया गया है।
महिला थाना और पिंक गश्त में बदली जिम्मेदारी
महिला सुरक्षा से जुड़ी इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। खमतराई थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत को महिला थाना भेजा गया है। महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक स्वलेहा शेख को आमानाका थाने में पदस्थ किया गया है, जबकि आमानाका थाने की सहायक उपनिरीक्षक सरिता यादव को रक्षित केंद्र की महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में भेजा गया है।
लेखा अग्रवाल को सिविल लाइन भेजा
रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक लेखा अग्रवाल को सिविल लाइन थाना, कोतवाली की महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा को महिला थाना और महिला थाना की महिला प्रधान आरक्षक प्रमीला कुंजाम को कोतवाली भेजा गया है। रक्षित केंद्र की महिला आरक्षक डिगेश्वरी ध्रुव को महिला थाना तथा डीडी नगर में पदस्थ महिला आरक्षक सरस्वती सिन्हा को कंट्रोल रूम में नई जिम्मेदारी दी गई है।
डीडी नगर, टिकरापारा और तेलीबांधा में नई तैनाती
थानों के स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को खमतराई थाना और सरस्वती नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक ऑस्कर केरकेट्टा को रक्षित केंद्र भेजा गया है। डीडी नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल साहू को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
टिकरापारा, तेलीबांधा में भी बदलाव
प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल को टिकरापारा से तेलीबांधा थाना, महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला साहू को सिविल लाइन से टिकरापारा और प्रधान आरक्षक खेमराज वर्मा को सिविल लाइन थाने से रक्षित केंद्र स्थित एसीपी सिविल लाइन कार्यालय भेजा गया है। रक्षित केंद्र के आरक्षक दानेश्वर वर्मा और एकेश्वर वर्मा को डीडी नगर थाने में पदस्थ किया गया है। टिकरापारा के आरक्षक प्रमोद सिंह चंदेल को राजेंद्र नगर थाना भेजा गया है।
रक्षित केंद्र से थानों में पहुंचे आरक्षक
रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला आरक्षक बबीता बांधे को तेलीबांधा, आरक्षक विकास तिवारी को गंज और आरक्षक प्रशांत कुमार साहू को कबीर नगर थाने में पदस्थ किया गया है। कोतवाली थाने के आरक्षक डोमार सिंह देव को आमानाका भेजा गया है। कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला आरक्षक अनिता द्विवेदी को टिकरापारा थाने में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा टिकरापारा थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में कार्यरत आरक्षक कमलेश दीवान को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि रक्षित केंद्र के आरक्षक तुकेश्वर कुमार सिन्हा को पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में पदस्थ किया गया है।
एक स्थानांतरण आदेश निरस्त
आदेश में प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद जांगड़े के पहले जारी स्थानांतरण को भी निरस्त किया गया है। उन्हें डीडी नगर थाने में भेजने का पूर्व आदेश रद कर महिला थाने में यथावत रखा गया है। इस तरह नए आदेश में नई पदस्थापनाओं के साथ पूर्व आदेश में संशोधन भी किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ.संजीव शुक्ला की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी।