• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़े अवैध वेंडर, बासी नाश्ता और गंदे पानी की चाय बिक रही

त्योहारी सीजन में रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों की संख्या बढ़ी है। बासी खाद्य पदार्थ, गंदे पानी की चाय, ओवरचार्जिंग और प्रतिबंधित ...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:42:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:42:00 AM (IST)
रायपुर में त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़े अवैध वेंडर, बासी नाश्ता और गंदे पानी की चाय बिक रही
रायपुर में त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़े अवैध वेंडर। (नईदुनिया)

HighLights

  1. त्योहारों में ट्रेनों के भीतर अनधिकृत वेंडरों की संख्या बढ़ी।
  2. बिना लाइसेंस वेंडर यात्रियों को खुलेआम सामान बेच रहे हैं।
  3. बासी नाश्ता और गंदे पानी से बनी चाय बिकती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों भीड़ के साथ ही अनधिकृत वेंडरों की संख्या बढ़ गई है। बिना किसी वैध पहचान पत्र और लाइसेंस के ये अनधिकृत वेंडर धड़ल्ले से बोगियों के भीतर घुसकर यात्रियों को खुलेआम सामान बेच रहे हैं, जिससे रेल परिसर में असुविधा और सुरक्षा का संकट गहरा गया है।

अवैध वेंडरों द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और निर्माण तिथि का कोई अता-पता नहीं है। ये वेंडर यात्रियों को बासी और दूषित खाद्य पदार्थ परोस रहे हैं, जिनमें खराब समोसे, पकोड़े और खुले में रखे सामान शामिल हैं। इसके अलावा, गंदे पानी से चाय बनाकर छोटी कप में बेची जा रही है और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जा रही है। स्थिति यह है कि खानपान के सामान के साथ-साथ ट्रेनों के भीतर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गुटखा और तंबाकू जैसे उत्पाद भी धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।


सुरक्षा और असुविधा की बड़ी समस्या

ट्रेनों के भीतर इन वेंडरों के लगातार चक्कर लगाने से अनावश्यक भीड़ और शोर-शराबा हो रहा है। लंबी दूरी के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनाधिकृत भीड़ के कारण यात्रियों की निजी सुरक्षा और सामान पर भी जोखिम बढ़ गया है। रायपुर से गुजरने वाली गाड़ियों में हर रोज चोरी की शिकायत है।

खराब गुणवत्ता वाले नाश्ते ऊंचे दामों पर परोसा जा रहा

  • ट्रेनों में अवैध वेंडिंग यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। इसके तहत अवैध वेंडर गंदे पानी से बनी चाय छोटे कपों में बेच रहे हैं, वहीं ठंडा, बासी और खराब गुणवत्ता वाला नाश्ता ऊंचे दामों पर परोसा जा रहा है।

  • वेंडर ट्रेनों के भीतर घुसकर लगातार यात्रियों को परेशान कर रहे हैं और बोगियों में अनावश्यक भीड़ व अव्यवस्था फैला रहे हैं। ट्रेनों में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की भी बिक्री की जा रही है।
  • यह भी पढ़ें- रायपुर माना हत्याकांड: पहले प्रेमिका की सास की हत्या का प्रयास किया, जेल गया छूटकर आया और फिर प्रेमिका को जिंदा जलाया