• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर शुरू होंगे प्रीमियम फूड आउटलेट्स , ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी

राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हवाईअड्डे और मॉल की तर्ज पर राष्ट्रीय ब्रांड्स के स्वादिष्ट व स्वच्छ व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही प्...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 10:48:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 10:49:41 PM (IST)
रायपुर रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर शुरू होंगे प्रीमियम फूड आउटलेट्स , ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी

HighLights

  1. स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट जैसा प्रीमियम ब्रांडेड खाना
  2. वाणिज्य विभाग ने पूरी की ई नीलामी प्रक्रिया
  3. यात्रियों को मिलेगी डिजिटल भुगतान और स्वच्छता सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में पहल होने जा रही है। अब यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही बड़े हवाई अड्डों और प्रीमियम शॉपिंग मॉल की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स का खानपान सुलभ होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन पर जल्द ही 'प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट' का संचालन शुरू किया जाएगा। इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए रेलवे के वाणिज्य विभाग ने पारदर्शी ई-नीलामी के जरिए स्टॉल आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली है।

रेलवे स्टेशन पर स्थापित होने वाले इस नए प्रीमियम आउटलेट के माध्यम से यात्रियों को एक सुसज्जित और आधुनिक परिवेश में स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ मिलेंगे। स्टेशन पर यात्रा के दौरान गुणवत्तापूर्ण और ब्रांडेड भोजन तलाशने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद राहत भरी साबित होगी। इस आउटलेट के संचालन में राष्ट्रीय ब्रांड्स द्वारा तय किए गए कड़े गुणवत्ता और हाइजीन मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए यहां कैशलेस और डिजिटल भुगतान की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध रहेगी।


24 घंटे गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खानपान

सुबह की पहली ट्रेन पकड़ने वाले अथवा देर रात सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर स्टेशन पर बेहतर खानपान के लिए परेशान होना पड़ता था। इस प्रीमियम आउटलेट के शुरू होने से अब हर समय यात्रियों को ताजा, शुद्ध और पौष्टिक स्नैक्स व भोजन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। चीफ पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के अनुसार रेलवे का उद्देश्य स्टेशनों को केवल आवागमन का केंद्र न रखकर अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की तरह बेहतर सुविधाओं से लैस करना है, जिससे आम यात्रियों का रेल सफर का अनुभव सुखद और यादगार बन सके।

पहले से संचालित हैं पारंपरिक खानपान स्टॉल

उल्लेखनीय है कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों की मूलभूत खानपान जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही कई पारंपरिक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हैं। इनमें यात्रियों को त्वरित चाय, बिस्किट और हल्का नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए टी-स्टॉल, ताजे दूध एवं दुग्ध उत्पादों के लिए मिल्क बार तथा सेहतमंद फलों के रस के लिए जूस बार की सुविधा शामिल है। नए प्रीमियम आउटलेट के जुड़ने से अब स्टेशन पर यात्रियों के पास बजट से लेकर ब्रांडेड खानपान के विविध विकल्प उपलब्ध होंगे।