• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर लड़की ने दी जान, गाड़ी की डिक्की में मिले गिफ्ट

रायपुर में एक किशोरी ने एश्वर्या एंपायर की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान आहना जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि आहना...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 12:54:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 02:55:13 PM (IST)
रायपुर में बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर लड़की ने दी जान, गाड़ी की डिक्की में मिले गिफ्ट
ऐश्वर्या एंपायर में वह स्थान जहां से किशोरी ने कूदकर की खुदकुशी। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. पुलिस ने बताया है कि आहना की एक्टिवा की डिक्की से गिफ्ट आयटम बरामद हुए हैं।
  2. आहना जैन के स्वजनों ने उसके गुम होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
  3. 11वीं मंजिल से कूदने से पहले वह मोबाइल पर किसी से बात करते भी नजर आई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एश्वर्या एंपायर में एक किशोरी ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। किशोरी की पहचान आहना जैन के रूप में हुई है, जो डीडी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। आहना घर से बाहर गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी।

आहना के पिता मनोज जैन ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एंपायर में एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर यह पता चला कि आहना उसी बिल्डिंग के पास थी। इसके बाद आहना के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेटी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली।


फोन पर बात करती दिखी

naidunia_image

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आहना 3 से 3:30 बजे के बीच एश्वर्या एंपायर की कॉलोनी में पहुंची थी और करीब आधे घंटे तक इधर-उधर घूमती रही। उसके बाद वह 11वीं मंजिल तक गई, जहां वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखी। फिर शाम 7:47 बजे उसने छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

गाड़ी की डिक्की से गिफ्ट आयटम मिले

naidunia_image

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया है कि आहना की एक्टिवा की डिक्की से गिफ्ट आयटम बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने आई थी। पुलिस के अनुसार, यह घटना एक विवाद के कारण हो सकती है, लेकिन अभी तक किसी युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।