• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur to Ayodhya Flight: रामभक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर, रायपुर से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू, 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग

Raipur to Ayodhya Flight: इंडिगो एयरलाइंस ने 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या फ्लाइट शुरू कर दी है। समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 12:01:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 12:01:24 PM (IST)
Raipur to Ayodhya Flight: रामभक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर, रायपुर से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू, 1,000 से ज्यादा हुई बुकिंग

HighLights

  1. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट मुंबई होते हुए जाएगी अयोध्या
  2. छत्‍तीसगढ़ के 1000 से ज्यादा हवाई यात्रियों ने कराई बुकिंग

रायपुर। Raipur to Ayodhya Flight: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले छत्‍तीसगढ़ के राम भक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या फ्लाइट शुरू कर दी है। समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के 1000 से ज्यादा हवाई यात्रियों ने बुकिंग कराई है।

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों में से अधिकांश की बुकिंग 19 व 20 जनवरी को है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि इस समय रायपुर से दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स फुल चल रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री रायपुर से सुबह 9.20 बजे वाली मुंबई फ्लाइट में होते हैं।


अयोध्या का हवाई किराया

आने वाले चार दिनों में मुंबई और दिल्ली के रास्ते से अयोध्या जाने वाले काफी ज्यादा रहेंगे। सुबह वाली फ्लाइट से जाने पर मुंबई विमानतल से एक घंटे में अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। बताया जा रहा है कि मुंबई होते हुए अयोध्या का किराया 19 जनवरी को 20,699 रुपये है। दिल्ली से अयोध्या जाने पर 15,193 रुपये है। मालूम हो कि सभी फ्लाइट हाउसफुल जा रही हैं। 20 से नो एंट्री है।

यह है समय सारिणी

स्वामी विवेकानंद विमानतल से मुंबई होते हुए अयोध्या जाने वाली फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट करीब 11.20 बजे मुंबई पहुंचेगी और दोपहर 12.30 बजे मुंबई से अयोधया के लिए उड़ान भरेगी।