• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Fare Hike: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पहले रायपुर से दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया हुआ महंगा, जानें टिकट रेट

Air Fare Hike: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो दिन पहले यानी 20 जनवरी को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 16,000,...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:32:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 09:32:15 AM (IST)
Air Fare Hike: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पहले रायपुर से दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया हुआ महंगा, जानें टिकट रेट

HighLights

  1. कुछ फ्लाइटें तो अभी से हो चुकी हैं फुल, होगी परेशानी

रायपुर। Air Fare Hike: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो दिन पहले यानी 20 जनवरी को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 16,000, 9,000 और 8,000 रुपये हो गया है। इसी प्रकार मुंबई का हवाई किराया 14,000 और 12000 रुपये है। रायपुर से दिल्ली और मुंबई को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्थानों का हवाई किराया अभी सामान्य है।

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि कुछ फ्लाइटें तो हाउसफुल हो चुकी हैं। 20 जनवरी के साथ ही 21 जनवरी का भी हवाई किराया महंगा हुआ है। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या जाने की फ्लाइट की मांग काफी ज्यादा है।


अयोध्या के लिए महासंघ चलाएगा बस

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने बताया कि महासंघ ने फैसला लिया है कि श्रद्धालुओं की उत्सुकता को देखते हुए रायपुर से अयोध्या के लिए सीधे बस चलाई जाएगी। फिलहाल रायपुर से बनारस होते हुए अयोध्या जाना पड़ रहा है। इन दिनों रायपुर से बनारस की भी मांग बढ़ी है। बताया जा रहा है कि बस द्वारा रायपुर से बनारस जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, विशेषकर 19 और 20 जनवरी के लिए यह संख्या काफी ज्यादा है।

जयपुर और रांची के लिए भी उड़ान जल्द

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि बहुत ही जल्द रायपुर से जयपुर और रांची के लिए भी उड़ान शुरू होने वाली है। ट्रैवल्स संचालकों द्वारा विमानन कंपनियों से इसकी मांग भी की गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर से जयपुर फ्लाइट को तो डीजीसीए ने स्वीकृति भी दे दी है और इसका स्लाट भी तय हो गया है। इसे देखते हुए बहुत ही जल्द इन क्षेत्रों के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग बनी हुई है।