• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tomar Brothers Case: सूदखोर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगी इतनी राशि

रायपुर के सूदखोर तोमर भाईयों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास जारी है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आरोपियों की जानकारी देने वाले...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 08:10:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Jun 2025 08:10:18 AM (IST)
Tomar Brothers Case: सूदखोर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगी इतनी राशि
तोमर भाइयों पर 5000 हजार का इनाम घोषित

HighLights

  1. फरार तोमर भाईयों पर पुलिस ने रखा इनाम
  2. जानकारी देने वाले को मिलेगा 5000 का इनाम
  3. सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में सूदखोरी, अवैध वसूली, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे बदमाश वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की सूचना देने वालों को 5,000 रुपये का इनाम मिलेगा। यह इनाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा घोषित किया गया है।

पुलिस को आशंका है कि फरारी के दौरान दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए इनकी जल्द गिरफ्तारी को लेकर इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।


तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार रोहित तोमर के खिलाफ बीते महीने तेलीबांधा थाना में एक व्यवसायी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं एक अन्य शिकायत में वीरेंद्र, रोहित और उनके भतीजे के खिलाफ सूदखोरी और धमकी का मामला दर्ज हुआ है। फरियादी ने आरोप लगाया कि तोमर परिवार ने मूलधन से कई गुना ब्याज वसूला और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: CG ka Mausam: प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 6 दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

छापामारी में हुआ बड़ा खुलासा

शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने तोमर भाइयों के निवास स्थान ए-1, साईं विला, भाठागांव में दबिश दी तो आरोपित घर पर नहीं मिले। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी की ज्वेलरी, कई प्रापर्टी के दस्तावेज, और सूदखोरी के लेन-देन संबंधी रजिस्टर बरामद हुए। इसके अलावा एक तलवार, पिस्टल और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी देगा, उसे 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।