• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तोमर बंधुओं के 200 करोड़ के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश, खुल रहें एक बाद एक राज

रायपुर के तोमर बंधुओं के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खुलने लगा है। आरोपियों ने बैंक के कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ करने फर्जी तरीके से 200 करोड़ का...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 11:00:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 11:00:00 AM (IST)
तोमर बंधुओं के 200 करोड़ के बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश, खुल रहें एक बाद एक राज
फरार तोमर बंधु

HighLights

  1. तोमर बंधुओं के बंगले में 2 हजार वर्ग फीट अवैध कब्जा
  2. फर्जी कंपनियां बनाकर किया 200 करोड़ का बैंक फ्रॉड
  3. 5 टीमें बनाकर फरार आरोपियों की तलाश में जूटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: हिस्ट्रीशीटर सूदखोर तोमर बंधुओं की गैरकानूनी गतिविधियों की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। पुलिस व निगम की जांच में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही है। वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर ने करीब 200 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड कर अवैध संपत्ति और सूदखोरी का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, तोमर बंधुओं ने सुंदर नगर स्थित दो बैंक के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एजेंट विकास शर्मा के जरिए फर्जी आधार-पैन पर होम और पर्सनल लोन स्वीकृत कराए। फर्जी पासबुक एंट्री के जरिए गाड़ियों की खरीदी कर उन्हें बिहार, यूपी और नेपाल में बेच दिया जाता था।


फर्जी कंपनियों का जाल

‘तोमर मोटर्स’, ‘रोहित आटो मोबाइल्स’ और ‘शुभकामना वेंचर्स प्रा.लि.’ जैसी फर्जी कंपनियों के जरिए बैंक से लोन लेकर गाड़ियां खरीदी जाती थीं। गाड़ियों की आरसी में एचपी दर्ज नहीं करवाई जाती थी, जिससे उन्हें बिना रोक के बाहर बेचा जा सके।

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: एक साल के भीतर 80 हजार महिलाएं योजना से बाहर, 47,000 हितग्राहियों की हुई मृत्यु

हवेली, स्विमिंग पूल और क्लब

naidunia_image

जांच में पता चला है कि तोमर बंधुओं ने 8 हजार वर्गफीट में आलीशान बंगला बना रखा है। इसमें दो हजार वर्गफीट भूमि पर अवैध कब्जा है। हवेली के अंदर बेसमेंट, स्विमिंग पुल और क्लब भी बना है।

राजनीतिक पहुंच और चुनाव की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और दावा करता था कि करोड़ों खर्च कर टिकट ले लेगा। इंटरनेट मीडिया पर नेताओं संग तस्वीरें साझा कर खुद को रसूखदार दिखाता था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: कारोबारी सिद्धार्थ के डायरी से हुआ बड़ा खुलासा, रायपुर के होटल में रची गई थी घोटाले की साजिश

पांच टीमें आरोपियों की तलाश में मार रहीं छापे

पुलिस ने पांच टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। संभावना है कि उन्हें भगोड़ा घोषित कर प्रदेशभर में पोस्टर जारी किए जाएं। नगर निगम भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी में है।