• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, जानिए कहां-कहां ही रुकेंगी; भाठागांव से टूरिस्ट बसें बाहर

रायपुर यातायात पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर बस संचालन के कड़े नियम लागू किए हैं। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसें अब भाठागांव से संचालि...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 09:55:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:09:22 AM (IST)
रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, जानिए कहां-कहां ही रुकेंगी; भाठागांव से टूरिस्ट बसें बाहर
भाटागांव बस स्टैंड में कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. भाठागांव बस स्टैंड से टूरिस्ट बस संचालन बंद
  2. अवैध स्टाॅप पर सवारी चढ़ाने पर लाइसेंस निलंबित
  3. छत पर माल लादने पर लगा सख्त प्रतिबंध

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर शहर में अनियंत्रित ट्रैफिक और सड़कों पर लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। भाठागांव स्थित नए बस टर्मिनल और शहर के मुख्य मार्गों पर यात्री बसों के मनमाने ठहराव को खत्म करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कालीबाड़ी स्थित यातायात कार्यालय में डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा और आरटीओ आशीष देवांगन की मौजूदगी में हुई बैठक में बस संचालकों को दो-टूक हिदायत दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माने के साथ-साथ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।


भाठागांव बस टर्मिनल से टूरिस्ट बसों का संचालन बंद

नए आदेशों के तहत ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों का संचालन अब भाठागांव बस टर्मिनल से पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये टूरिस्ट बसें सामान्य स्टेज कैरिज यात्री बसों की तरह शहर के भीतर या मुख्य मार्गों पर रुककर मनमाने ढंग से सवारियां नहीं बैठा सकेंगी। टूरिस्ट परमिट की आड़ में शहर के भीतर अवैध पिकअप-ड्रॉप करने वाले वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बुकिंग काउंटर के सामने बस रोकने पर रोक

अक्सर देखा जाता है कि बस संचालक स्टैंड से निकलने के बाद सड़क किनारे मौजूद अपने निजी बुकिंग काउंटरों के सामने लंबे समय तक बसें खड़ी रखते हैं। इससे व्यस्ततम समय में भारी जाम की स्थिति बनती है। पुलिस ने आदेश दिया है कि निर्धारित स्टॉपेज के अलावा कहीं भी बस नहीं रुकेगी। यदि कोई चालक रास्ते में या बुकिंग काउंटर के सामने सवारी बैठाते या उतारते मिला, तो इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस सीधे सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रूटवार नया ट्रैफिक प्लान: इन जगहों पर ही रुकेंगी बसें

यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर स्टॉपेज तय किए गए हैं:

जगदलपुर, धमतरी और गरियाबंद रूट: इस दिशा से आने वाली यात्री बसें केवल एमएमआई चौक के पास तय आधिकारिक स्थल पर ही यात्रियों को उतार सकेंगी। इसके बाद पचपेड़ी नाका से भाठागांव चौक तक बसें नॉन-स्टॉप चलेंगी और सीधे बस टर्मिनल पहुंचेंगी।

दुर्ग और भिलाई रूट: इस रूट की बसें पचपेड़ी नाका चौक से यू-टर्न लेने के बाद भाठागांव चौक पर सवारी बैठाने के लिए किसी भी स्थिति में नहीं रुकेंगी।

छत पर माल ढुलाई और स्टैंड में गैराज बनाने पर पाबंदी

यात्री सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करते हुए बसों की छत पर भारी व्यवसायिक माल लादने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा भाठागांव बस टर्मिनल परिसर को अनधिकृत वर्कशॉप या गैराज की तरह इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। स्टैंड में लंबे समय से लावारिस और खराब हालत में खड़े कंडम वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।