रायपुर में धनतेरस-दिवाली पर जाम से राहत, ड्रोन, गूगल मैप्स और ITMS कैमरों से होगी हाइटेक निगरानी
धनतेरस, दिवाली और छठ पर रायपुर में यातायात सुगम रखने के लिए पुलिस आइटीएमएस कैमरों, गूगल मैप्स और ड्रोन से निगरानी करेगी। जाम से निपटने और नो-पार्किंग पर सख्ती के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 11:51:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 11:51:28 AM (IST)
रायपुर में धनतेरस-दिवाली पर जाम से राहत। (एआई जनरेटेड)HighLights
- ड्रोन, गूगल मैप्स और आइटीएमएस कैमरों से होगी हाइटेक निगरानी।
- जाम की स्थिति बनते ही क्यूआरटी और पेट्रोलिंग टीम पहुंचेगी।
- बाजारों और व्यस्त चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : धनतेरस, दीपावली और छठ के लिए शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने हाइटेक निगरानी की तैयारी की है। इसके तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के कैमरों, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डाटा और ड्रोन की मदद से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जाएगी।
आइटीएमएस कैमरों, लाइव ट्रैफिक डाटा और ड्रोन से यातायात पुलिस रखेगी नजर
किसी मार्ग पर वाहनों की गति धीमी होने या जाम की स्थिति बनते ही कंट्रोल रूम से संबंधित क्षेत्र के प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट किया जाएगा। मौके पर पहुंचकर जवान यातायात व्यवस्थित करेंगे और बाधित मार्ग को खुलवाएंगे। प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, संकरे रास्तों और व्यस्त चौराहों पर अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।
नो-पार्किंग पर कार्रवाई
- नो-पार्किंग में खड़े और बेतरतीब वाहनों की पहचान कर चालानी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर क्रेन से वाहन हटाए जाएंगे। खराब वाहनों को हटाने के लिए भी पेट्रोलिंग वाहन और क्रेन तैयार रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और दुकानों के सामने वाहन खड़े कर रास्ता बाधित नहीं करने की अपील की है।
- त्योहारी खरीदारी के दौरान बाजारों और प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में यातायात पुलिस तकनीकी निगरानी के साथ मौके पर तैनात जवानों के जरिए व्यवस्था संभालेगी।
मुख्य बिंदु
- हाइटेक निगरानी : आइटीएमएस कैमरे, गूगल मैप्स और ड्रोन से ट्रैफिक पर नजर।
- त्वरित कार्रवाई : जाम दिखते ही कंट्रोल रूम से ग्राउंड टीम और क्यूआरटी को सूचना।
- पार्किंग पर सख्ती : नो-पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई, जरूरत पर क्रेन से हटाने की व्यवस्था।
- नागरिकों से अपील : निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें।
- यातायात हेल्पलाइन : जाम, अवरोध या आपात सहायता के लिए 9479210632 पर संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में हाउसिंग बोर्ड सिर्फ मकान नहीं, अब सड़क और स्टेडियम भी बनाएगा, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी जानकारी