• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के गणेश उत्सव में इन मार्गों पर बढ़ गया यातायात का दबाव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गणेश उत्सव के दौरान रायपुर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का भारी दबाव रहने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 09:28:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 09:30:47 PM (IST)
रायपुर के गणेश उत्सव में इन मार्गों पर बढ़ गया यातायात का दबाव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
लाखे नगर पूजा पंडाल के आसपास उमड़ रही दर्शकों की भीड़।- नईदुनिया

HighLights

  1. शाम से रात तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता
  2. पंडाल के सामने या सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने के निर्देश
  3. एक हजार पुलिसकर्मीसंभाल रहे शहर की यातायात व्यवस्था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। गणेश उत्सव के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में सजे गणेश पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते शाम से रात तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से भीड़ वाले मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

यातायात पुलिस के अनुसार गणेश उत्सव के दौरान हरदेव लाला मंदिर, टिकरापारा एवं झूलेलाल चौक, नहरपारा, प्रभात टाकीज चौक, पुरानी बस्ती थाना से लाखेनगर चौक, सुंदर नगर से लाखेनगर चौक, तेलीबांधा नाका से राठौर चौक और राठौर चौक से रामसागरपारा मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसी तरह बाजार चौक मटवा-मंदिर के पास, रायपुरा बाजार-किराया भंडार के पास तथा महादेव घाट रोड-शीतला मंदिर के पास भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से वाहनों की गति प्रभावित होने की संभावना है।


पंडालों के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका

गणेश पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं के पैदल पहुंचने के साथ बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन भी पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क किनारे वाहन खड़े होने से मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से पंडाल के सामने या सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने कहा है। उपलब्ध या निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की अपील की गई है।

जाम से बचने इन मार्गों का करें इस्तेमाल

पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि जिन मार्गों पर गणेश पंडालों के कारण भीड़ अधिक हो, वहां अनावश्यक रूप से जाने से बचें। जरूरी होने पर वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक पहुंचें। इससे भीड़ वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और दूसरे हिस्सों में भी यातायात सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता रखना जरूरी

गणेश उत्सव के दौरान भीड़ के बीच सबसे महत्वपूर्ण बात आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखना है। यातायात पुलिस ने लोगों से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं डालने की अपील की है। सड़क पर वाहन रोककर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा करने से भी बचने कहा गया है। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देश और यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।

इन मार्गों पर रहेगा विशेष यातायात दबाव

  • हरदेव लाला मंदिर
  • टिकरापारा एवं झूलेलाल चौक
  • नहरपारा
  • प्रभात टॉकीज चौक
  • पुरानी बस्ती थाना से लाखेनगर चौक
  • सुंदर नगर से लाखेनगर चौक
  • तेलीबांधा नाका से राठौर चौक
  • राठौर चौक से रामसागरपारा मार्ग
  • बाजार चौक मटवा-मंदिर के पास
  • रायपुरा बाजार-किराया भंडार के पास
  • महादेव घाट रोड-शीतला मंदिर के पास