• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Weather: रायपुर में खिली धूप लेकिन ठंड से राहत नहीं, जानिए गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

Raipur Weather: छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर सहित आसपास समेत ज्‍यादातर जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट का क्र...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 08:30:54 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jan 2024 08:30:54 AM (IST)
Raipur Weather: रायपुर में खिली धूप लेकिन ठंड से राहत नहीं, जानिए गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। Raipur Weather: छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर, बलरामपुर और पेंडा रोड में शीतलहर जैसे हालात हैं। वहीं दूसरी ओर रायपुर सहित आसपास समेत ज्‍यादातर जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक इस वर्ष जनवरी माह में सबसे कम है।

रायपुर 9 बजे तक गलन है। हालांकि शुक्रवार सुबह ही रायपुर में धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम के शुष्‍क रहने की संभावना है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं का आना प्रभावित होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

बलरामपुर में 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

प्रदेश भर में गुरुवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।