• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

होटल बुकिंग स्कैम: जगन्नाथ पुरी में कमरे बुक करने के नाम पर गोबरा नवापारा की युवती से 90 हजार की साइबर ठगी

जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए होटल बुक करने के दौरान गोबरा नवापारा की 20 वर्षीय युवती साइबर ठगी की शिकार हो गई। गूगल पर मिली फर्जी होटल वेबसाइट और वाट्सएप...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:15:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:16:42 AM (IST)
होटल बुकिंग स्कैम: जगन्नाथ पुरी में कमरे बुक करने के नाम पर गोबरा नवापारा की युवती से 90 हजार की साइबर ठगी
ठगी का शिकार बनी युवती की प्रतीकात्मक तस्वीर। - एआई

HighLights

  1. होटल बुकिंग के नाम पर युवती से हजारों की ठगी
  2. रिफंड का झांसा देकर छह बार कराया भुगतान
  3. फर्जी वेबसाइट और क्यूआर कोड से जालसाजी की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रही एक छात्रा साइबर अपराधियों के सुनियोजित जाल में फंस गई। ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जगन्नाथ पुरी में भगवान के दर्शन और वहां ठहरने के लिए होटल की तलाश कर रही गोबरा नवापारा की 20 वर्षीय युवती से शातिर ठगों ने 90 हजार रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली। शातिरों ने पहले कमरे के अग्रिम भुगतान के नाम पर पैसे लिए और फिर तकनीकी खामी का बहाना बनाकर रिफंड के नाम पर कई बार में मोटी रकम ट्रांसफर करा ली।

नवापारा के सदर रोड निवासी तोषिबा सिन्हा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने जगन्नाथ पुरी यात्रा के दौरान ठहरने के लिए सात अक्टूबर को इंटरनेट पर होटल की तलाश की। गूगल सर्च के दौरान उन्हें 'एसकेएस बीच होटल स्पा' नाम से एक आकर्षक वेबसाइट नजर आई। वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर जब उन्होंने वाट्सएप के जरिए संपर्क किया, तो सामने वाले ने दो दिन के कमरे का किराया 14 हजार रुपये बताया और 50 फीसदी एडवांस यानी सात हजार रुपये क्यूआर कोड पर भेजने को कहा।


रिफंड और तकनीकी खराबी के नाम पर छह बार में ठगे रुपये

युवती ने झांसे में आकर तुरंत सात हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और बुकिंग रसीद मांगी। ठग ने बहाना बनाते हुए कहा कि सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई है, इसलिए यह रकम रिफंड की जा रही है और उसे नए सिरे से भुगतान करना होगा। इसके बाद रकम वापस पाने के फेर में युवती लगातार जालसाज के निर्देशों का पालन करती गई। ठग ने कभी एरर तो कभी सर्वर फेल होने का दावा करते हुए उससे 7,049 रुपये, दो बार 14,049 रुपये, फिर 28,099 रुपये और अंत में 19,999 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

न होटल का कमरा मिला और न ही वापस आई रकम

कुल छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन में जब युवती के बैंक खाते से 90,249 रुपये कट गए और होटल का कमरा भी बुक नहीं हुआ, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। संपर्क करने पर आरोपी का नंबर बंद आने लगा। पीड़िता ने तत्काल गोबरा नवापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।