• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramadan 2024 Date: आज चांद दिखा तो कल से शुरू हाेगा रमजान महीना, मस्जिदाें में तैयारियां जोरों पर

Ramadan 2024 Date: मुस्लिम समाज में पवित्र रमजान माह की तैयारियां शुरू हो चुकी है। राजधानी की मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। यदि 11 मार्...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 11:01:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Mar 2024 11:01:35 AM (IST)
Ramadan 2024 Date: आज चांद दिखा तो कल से शुरू हाेगा रमजान महीना, मस्जिदाें में तैयारियां जोरों पर

रायपुर। Ramadan 2024 Date: मुस्लिम समाज में पवित्र रमजान माह की तैयारियां शुरू हो चुकी है। राजधानी की मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। यदि 11 मार्च को चांद दिखाई देता है तो मंगलवार 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। बैजनाथपारा स्थित मदरसा में चांद की तस्दीक करने मौलाना जुटेंगे।

काजी ए शहर मौलाना मोहम्मद अली फारूकी एवं मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन मुस्लिम यतीम खाना के मौलाना अशरफी अली फारूकी ने बताया कि रविवार को रूयते हिलाल कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 11 मार्च को रमज़ान का चांद दिख सकता है। जैसे ही चांद दिखाई दे तो फौरन मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन मुस्लिम यतीम खाना बैजनाथ पारा में सूचित करें ताकि चांद की शरई तस्दीक हासिल करके रूयते हिलाल कमेटी द्वारा रमज़ान का ऐलान किया जा सके। जैसे ही चांद की तस्दीक मिलेगी रमज़ान शुरू हो जाएगा।


10 रोजा तरावीह

इस साल 56 मस्जिदों के अलावा 18 जगह और भी तरावीह की नमाज़ होगी। मुस्लिम हाल बैजनाथ पारा में 9.30 बजे और बैरनबाज़ार कब्रिस्तान में 9.30 बजे 10 रोज़ा तरावीह का इंतजाम होगा। अभी तक छत्तीसगढ़ और ओडिसा में 56 जगहों पर मदरसा द्वारा हाफिज़े कुरआन को भेजा जा चुका है। करीबी 17 जगह के लिए हाफिज़ मदरसा में रूके हुए हैं। जो चांद दिखने पर तस्दीक लेकर अपनी अपनी मस्जिदों में जाएंगे। काज़ी ए शहर मौलाना मोहम्मद अली फारूकी ने छत्तीसगढ़ के मुतवल्लियों से अपील की है कि चांद के सिलसिले में खास तवज्जों दें ताकि तरावीह शुरू करने में परेशानी न आएं।