• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health News: 25 बिस्तरों से हुई शुरुआत, 410 बिस्तरों के साथ भरोसा भी बढ़ा

बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए 17 वर्षों से अग्रसर है रामकृष्ण केयर अस्पताल मध्यभारत का सबसे बड़े अस्पताल में से एक बन गया है।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Mon, 18 Oct 2021 10:05:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Oct 2021 10:05:49 AM (IST)
Health News: 25 बिस्तरों से हुई शुरुआत, 410 बिस्तरों के साथ भरोसा भी बढ़ा

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Health News: 25 बिस्तरों के साथ एक छोटे से अस्पताल की शुरू हुई थी। 17 वर्षों में 130 आइसीयू समेत 410 बिस्तरों के साथ रामकृष्ण केयर हास्पिटल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल के फाउंडर डा. संदीप दवे चिकित्सा ने बताया कि महानगर जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा, रायपुर में उपलब्ध कराकर, इसका लाभ पूरे मध्यभारत में पहुंचाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई।

स्थापना के बाद 17 वर्षों अस्पताल में 410 बिस्तरों की सुविधा के साथ 28 विशेषज्ञ विभाग, 60 वेंटीलेटर, 30 डायलिसिस यूनिट्स, आठ आपरेशन थियेटर्स, 10 आइसीयू और 48 ओपीडी विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर्स के साथ मध्यभारत का सबसे बड़े अस्पताल में से एक बन गया है।


डा. संदीप ने बताया कि अस्पताल में हार्ट, किडनी, कैंसर व लिवर की गंभीर एवं जटिल बीमारियों का इलाज दक्षता पूर्वक किया जा रहा है, खासकर लिवर किडनी ट्रांसप्लांट एवं क्रिटिकल केयर में विशेषज्ञता के कारण रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा पूरे देश में फैली है। यहां मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड, महाराष्ट्र से भी जटिल बीमारियों के मरीज इलाज हेतु आते है। हाल ही में एक छ माह की बच्ची की लिवर ट्रांसप्लांट कर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने मध्यभारत में गौरवशाली उपलब्धि पाई है। अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा है।

100 से अधिक अनुभवी चिकित्सक

डा. संदीप ने बताया कि क्रिटिकल केयर की विश्वस्तरीय सुविधा, 100 से अधिक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम, जनरल लेप्रोस्कोपिक से लेकर गेस्ट्रो, जीआइ तक हर सर्जरी की सुविधा है। पलमोनोलाजी यूरोलाजी, ईएनटी, मेडिसिन, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलाजी, आर्थोपेडिक, आंकोलाजी, इमरजेंसी, पीडिएट्रिक्स, गायनोकोलाजी, डर्मेटोलास्जिस्ट, कास्मेटिक ट्रीटमेंट कार्डियोलोजी, कार्डियक सर्जरी समेत तमाम स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।