• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramvichar Netam Biography: पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम को फिर मिला मंत्री पद, जानिए उनके बारे में पूरी डिटेल

Ramvichar Netam Biography: विष्‍णुदेव साय सरकार की इस नए मंत्रिमंडल में भाजपा के कद्दावर नेता रामविचार नेताम को जगह मिली है। आइए जानते हैं कि रामविचार...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 22 Dec 2023 09:27:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 Dec 2023 09:27:44 AM (IST)
Ramvichar Netam Biography: पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम को फिर मिला मंत्री पद, जानिए उनके बारे में पूरी डिटेल

रायपुर। Ramvichar Netam Biography: छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्‍तार को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्‍त हो चुकी हैं। आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में छत्‍तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हुआ। विष्‍णुदेव साय सरकार की इस नए मंत्रिमंडल में भाजपा के कद्दावर नेता रामविचार नेताम को जगह मिली है। रामविचार नेताम ने विष्‍णुदेव साय सरकार में मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आइए जानते हैं कि रामविचार नेताम के बारे में पूरी डिटेल।

भाजपा के कद्दावर नेता रामविचार नेताम छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए है। बलरामपुर के ग्राम सनावल निवासी रामविचार नेताम राज्यसभा के सदस्य और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है। इस बार फिर पार्टी ने रामानुजगंज विधानसभा सीट पर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था।


1990 से लगातार छठवीं बार विधायक बने रामविचार नेताम

उन्होंने कांग्रेस के डा. अजय तिर्की को पराजित किया है। नेताम वर्ष 1990 से लगातार छठवीं बार विधायक हैं। वर्ष 2000 से 2002 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, वर्ष 2000 से 2003 तक भाजपा अविभाजित जिला सरगुजा के अध्यक्ष रहे।

उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में सरगुजा के आठ विधानसभा में से सात सीट जीतकर भाजपा ने 2003 में शानदार प्रदर्शन किया। 2003 से 2005 तक आदिम जाति कल्याण एवं राजस्व मंत्री, 2005 से 2008 तक गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री, 2008 से 2012 तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विधि विधायी मंत्री, 2012 से 2013 तक जल संसाधन, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री का पद संभाला।

वर्ष 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, 2015 में राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सहप्रभारी झारखंड प्रदेश, दिसंबर 2016 से सितंबर 2020 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जून 2016 से 2022 राज्यसभा के सदस्य रहे। उनकी पुत्री निशा नेताम जिला पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष तथा धर्मपत्नी पुष्पा नेताम जिला पंचायत सदस्य है। पुष्पा नेताम अविभाजित सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।