• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rape Case: नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म; जांच में पता चला पड़ोसी ने किया था रेप

CG Rape Case: रेप पीड़िता के परिजनों को बलात्कार की जानकारी नहीं थी। पीड़िता कई बार अपने परिजनों से पेटदर्द की शिकायत भी करते रही, लेकिन वे लोग खानपान...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 08:53:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 09:47:18 AM (IST)
Rape Case: नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म; जांच में पता चला पड़ोसी ने किया था रेप
Rape Case: बच्चे को जन्म देने पर हुआ रेप का मामला उजागर, पड़ोसी वृद्ध ही निकला आरोपित।

HighLights

  1. रेप पीड़िता के स्वजनों को नहीं थी जानकारी।
  2. CWC से काउंसिलिंग में हुआ खुलासा।
  3. बच्चे को जन्म देने पर हुआ रेप का मामला उजागर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में एक नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले एक वृद्ध ने रेप किया था, जिसे वह दादा कहकर बुलाती थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामला भाठागांव बीएसयूपी कालोनी का है।

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को उसके परिजन डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। गर्भवती लड़की का जब अस्पताल प्रशासन को पता चला तो इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि नाबालिग के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले 61 वर्ष के व्यक्ति ने रेप किया था, जिससे उसे गर्भ ठहर गया।


स्वजनों को नहीं थी जानकारी

यह जानकारी पीड़िता के स्वजनों को पहले नहीं थी। पीड़िता कई बार अपने परिजनों से पेटदर्द की शिकायत भी करते रही, लेकिन वे लोग खानपान के कारण तकलीफ होना सोचकर उसे दवा खिला देते थे। बार-बार पेटदर्द की शिकायत के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल लाकर जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है।

CWC से काउंसिलिंग में हुआ खुलासा

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग से सच्चाई जानने के लिए सीडब्ल्यूसी से उसकी काउंसिलिंग कराई। इस दौरान उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। इधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि नाबालिग और वृद्ध के बीच मोबाइल से हुई बातचीत की रिकार्डिंग चेक की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, यादव समाज को साधने के लिए CG में करेगी मंत्रीमंडल का विस्तार