Raipur Crime News: राजधानी में चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पुरानी रंजिश में दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवक पर पुराने विवाद के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
By Deepak Kumar
Edited By: Deepak Kumar
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 09:21:30 AM (IST)
Updated Date: Mon, 05 Feb 2024 09:21:30 AM (IST)
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। फोटो-पुलिस नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवक पर पुराने विवाद के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले जय और आरोपितों के बीच विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने की नीयत से उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया।
तेलीबांधा थाने में पीड़ित की मां रेणु नेताम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम पीड़ित जय नेताम को प्रत्यूष बल्थरे ने फोन करके कैनाल रोड यात्री प्रतीक्षालय के पास बुलाया। फोन करने पर जय वहां पहुंच गया। यात्री प्रतीक्षालय में प्रत्यूष बल्थरे और रोशन मरकाम पहले से मौजूद थे। वे पुरानी बात पर विवाद करने लगे।
इसी दौरान उन्होंने एक राय होकर हत्या करने की नीयत से चाकू से जय के पेट, चेहरा सहित 10-12 जगह वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपित वहां से युवक को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। इसके बाद वहीं के एक युवक ने फोन करके इसकी सूचना जय के घरवालों को दी। घरवाले खून से लथपथ जय को तत्काल अस्पताल ले गए। इसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों रोशन मरकाम और प्रत्यूष बल्थरे को गिरफ्तार कर लिया है।