• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

NRHM घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी, EOW ने प्रदेश के 3 जिलों में 7 ठिकानों पर मारे छापे, दस्तावेज जब्त

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को धमतरी, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात स्थानों में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर महत्वपूर्ण दस...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 10:05:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 10:05:24 PM (IST)
NRHM घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी, EOW ने प्रदेश के 3 जिलों में 7 ठिकानों पर मारे छापे, दस्तावेज जब्त
NRHM के तहत मिले फंड में कथित अनियमितता का मामला।

HighLights

  1. NRHM के तहत मिले फंड में कथित अनियमितता का मामला
  2. EOW ने अनिल मेडिकल एजेंसी में घंटों खंगाले दस्तावेज
  3. ईओडब्ल्यू ने 7 जगहों से जब्त किए महत्वपूर्ण अभिलेख

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत वर्ष 2005-06 एवं 2006-07 में लोक कला जत्था के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की राशि में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को धमतरी, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात स्थानों में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और अभिलेख जब्त किए। जांच एजेंसी का मानना है कि इन दस्तावेजों से वित्तीय लेन-देन और कथित अनियमितताओं की पूरी श्रृंखला स्पष्ट हो सकेगी।


एनआरएचएम फंड में कथित वित्तीय अनियमितता की ईओडब्ल्यू जांच

ईओडब्ल्यू के अनुसार, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2005-06 और 2006-07 में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए राशि प्राप्त हुई थी। यह कार्यक्रम राज्य के 16 जिलों में लोक कला जत्था के माध्यम से संचालित किए जाने थे।

आरोप है कि कार्यक्रमों के नाम पर राशि का भुगतान अनाधिकृत एजेंसियों और बिचौलियों के माध्यम से दर्शाकर कर दिया गया, जिससे शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने वर्ष 2013 में धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर अब विभिन्न जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई है।

धमतरी के अनिल मेडिकल एजेंसी से दस्तावेज जब्त

धमतरी में ईओडब्ल्यू की सात सदस्यीय टीम ने रायपुर रोड स्थित बस स्टैंड के पास संचालित अनिल मेडिकल एजेंसी में कई घंटे तक दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- जंगल में दबा था माओवादियों का बारूद बैंक, सुरक्षाबलों ने एक झटके में ध्वस्त किए 6 डंप, बीजापुर में मिली बड़ी कामयाबी

सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा आगे और बढ़ सकता है तथा मामले से जुड़े अन्य लोगों और संस्थानों तक भी कार्रवाई पहुंच सकती है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसी मामले के सभी वित्तीय और प्रशासनिक पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।