• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में रैपिडो चालक ने तोड़ा महिला यात्री का भरोसा, हैंडबैग लेकर हुआ फरार, 65 हजार का सामान चोरी

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में रैपिडो बाइक टैक्सी के चालक द्वारा एक महिला यात्री का हैंडबैग चुराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 08:48:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 08:49:57 AM (IST)
रायपुर में रैपिडो चालक ने तोड़ा महिला यात्री का भरोसा, हैंडबैग लेकर हुआ फरार, 65 हजार का सामान चोरी
गंज थाना इलाके में हुई वारदात की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. रैपिडो चालक महिला का बैग लेकर हुआ फरार
  2. रायपुर में बाइक टैक्सी चालक पर चोरी का केस
  3. हजारों की नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग चुराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में आनलाइन बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो से यात्रा कर रही एक महिला का हैंडबैग चालक द्वारा चुराने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चालक उसका बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें मोबाइल फोन, 56 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक पासबुक रखी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, बोरियाखुर्द निवासी भावना शर्मा ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर रैपिडो सेवा का उपयोग करती हैं और उनकी पहचान चालक भीमगज उर्फ विक्की से हुई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने एयू बैंक फाफाडीह जाने के लिए विक्की को फोन कर राइड बुक की। तेज बारिश के कारण उन्होंने अपना हैंडबैग चालक के बैग में रखवा दिया।


डागा पेट्रोल पंप के पास उतारकर फरार हो गया

महिला ने बताया कि चालक ने उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया, लेकिन उनका हैंडबैग वापस नहीं किया। आरोप है कि चालक बैग लेकर तेजी से फरार हो गया। महिला ने उसे रोकने और पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। बैग सहित सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित चालक की तलाश की जा रही है। सर्विस प्रोवाइडर से उसका पता-ठिकाना पता लगाया जा रहा है।