• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Building Materials Price: डिमांड बढ़ने से बिल्डिंग मटेरियल के रेट बढ़े, रेत 4,000 रुपये महंगी, जानिए सीमेंट और सरिया के दाम

Building Materials Price: भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में एक बार फिर से तेजी आने लगी है। माहभर में ही रेत की कीमतों में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 08:28:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 08:28:52 AM (IST)
Building Materials Price: डिमांड बढ़ने से बिल्डिंग मटेरियल के रेट बढ़े, रेत 4,000 रुपये महंगी, जानिए सीमेंट और सरिया के दाम

HighLights

  1. रेत 4,000 रुपये महंगी, सीमेंट 30 रुपये बोरी बढ़ाने की तैयारी
  2. भवन निर्माण सामग्रियों की बढ़ती मांग के चलते कीमतों में हो रही वृद्धि
  3. आगामी दिनों में रेत, सीमेंट की कीमतें बढ़ने की संभावना

रायपुर। Building Materials Price: भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में एक बार फिर से तेजी आने लगी है। माहभर में ही रेत की कीमतों में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक 13 हजार रुपये (700 फीट) हाईवा बिकने वाली रेत इन दिनों 17 हजार रुपये (700 फीट) हो गई है।

कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों रेत की सप्लाई भी थोड़ी प्रभावित हुई है। इसके चलते आने वाले दिनों में रेत की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। अब बाजार में धीरे-धीरे मांग भी शुरू हो गई है। इसका असर ही कीमतों में देखने को मिल रहा है। रेत के साथ ही सीमेंट कंपनियों द्वारा भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है।


कारोबारी सूत्रों का कहना है कि कंपनियों ने अपने डीलरों से दाम बढ़ाने के लिए कह दिया है और सोमवार से सीमेंट की कीमतों में 30 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की संभावना है। अभी सीमेंट की कीमतें रिटेल में 280 से 300 रुपये प्रति बोरी रही है।

आयरन ओर महंगा होने से सरिया भी महंगा

आयरन ओर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सरिया की कीमतों में भी पड़ा है। रिटेल में 55 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा सरिया इन दिनों 56 हजार रुपये बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कीमत बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि आयरन ओर समेत उद्योगों को बाहर से महंगा कोयला भी मंगाना पड़ रहा है। इसका असर भी कीमतों में पड़ा है।

बाजार का समर्थन नहीं

कारोबारी सूत्रों का कहना है कि भले ही सीमेंट कंपनियों द्वारा इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी है और उन्होंने डीलरों को संकेत भी दे दिए हैं, लेकिन फिर भी बाजार कीमतों में बढ़ोतरी को सपोर्ट नहीं कर रहा है। अभी भी सीमेंट की मांग काफी कम बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनियों द्वारा दो महीने पहले ही दाम बढ़ाने की तैयारी थी, लेकिन चुनाव के चलते नहीं बढ़ाया गया।