• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Recruitment: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज में जल्द शुरू होगी भर्ती

Recruitment: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की अध्यक्षता में चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं मेडिकल कालेज संचालक मंडल की हुई पहली बैठक।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Mon, 20 Sep 2021 11:45:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Sep 2021 11:45:20 AM (IST)
Recruitment: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज में जल्द शुरू होगी भर्ती

रायपुर, राज्य ब्यूरो। Recruitment: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में रविवार को उनके निवास कार्यालय में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल एवं मेडिकल कालेज संचालक मंडल की बैठक हुई। राज्य सरकार द्वारा अस्पताल के अधिग्रहण के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में सिंहदेव अस्पताल एवं कालेज की वर्तमान व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कालेज में अध्ययनरत 150 छात्रों की निरंतरता एवं सभी संचालित विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने के लिए अनुमति लेने की प्रकिया शुरू करने पर सहमति प्रदान की गई।

बैठक में मेडिकल कालेज के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शासन की अन्य मेडिकल कालेजों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। सिंहदेव ने अधोसंरचना विकास एवं निर्माण संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रारंभिक तौर से आवश्यकता के अनुरूप साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य, चिकित्सा उपकरणों को दूरस्त करने सहित अस्पताल में चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


चिकित्सों, शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ की भर्ती के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा अस्पताल एवं कालेज के लिए क्रमश: 616 और 425 पदों इस तरह कुल एक हजार 41 पदों में भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सिंहदेव ने कहा कि बजट व्यवस्था के हिसाब से नियमित नियुक्ति होने तक अति आवश्यक सेवाओं के लिए अस्थाई व्यवस्था कर ली जाए, ताकि संचालन की दिशा में व्यवधान न हो।

अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रारंभ करने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में दुर्ग कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, संचालक चिकित्सा शिक्षा डा. विष्णु दत्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. गंभीर सिंह ठाकुर, ओएसडी मेडिकल कालेज नूपुर राशि पन्ना, अधिष्ठाता डा. पीके पात्रा और अधीक्षक डा. निर्मल वर्मा उपस्थित थे।