
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। गैस की किल्लत से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को आईओसी ने तीन घंटे के भीतर दस केजी घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन की शुरुआत कर दी है इंदौर भोपाल के बाद छत्तीसगढ़ में रायपुर के आकाश गैस सर्विस में आईओसी के अधिकारियों ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।
10 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी (एफ़टीएल) सिलेंडर की यह सुविधा रायपुर शहर के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर आकाश गैस सर्विस, देवेंद्र नगर में शुरू हुई एवं गुरुवार से ये सुविधा रायपुर के अलावा भिलाई और दुर्ग शहर के सभी इंडेन वितरक के पास भी शुरू कर दी गई है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के मंडल एलपीजी प्रमुख मोहम्मद आमीन ने इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर और ग्रहकों की मौजूदगी में XTRALITE NOW सिलेंडर को रायपुर में लॉन्च किया गया। XTRALITE NOW सिलेंडर की प्रमुख खूबियों में से एक की यह कोम्पोजीट मटेरियल का होने के कारण वजन में हल्का एवं रसोईघर में जंग की परेशानी से मुक्त रहेगा तीन घंटे के भीतर ग्राहक को इसकी डिलीवेरी मिलेगी।
दस किलो ग्राम के घरेलू सिलिंडरों को प्राप्त करने उपभोक्ताओं को 3186 रुपये सुरक्षा निधि एवं रिफिलिंग कीमत 1666.50 रुपये प्रति सिलिंडर निर्धारित की गई है।
उपभोक्ताओं को दस किलो ग्राम के न्यू कनेक्शन के लिए कागजी प्रक्रिया की झंझट से भी मुक्ति दी गई है नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल पहचान पत्र देना होगा
ग्राहक Indian Oil ONE app और इंडियन ऑयल की कस्टमर वेबसाइट के जरिए नए कनेक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते है और रिफिल बूक कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहाँ कि यह सर्विस इंडियन ऑयल के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिन्दा इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेटस के जरिए उपलब्ध होगी ।
इसमें कहा गया है कि यह सुविधा शहरी घरों, पेशेवरों, रिहायशी इलाकों और छोटे परिवारों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि उन्हें ज़्यादा सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता मिल सके। एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा, ग्राहक अपनी पसंद के समय पर डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात... सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी