• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑटो में भगवा झंडे लगाकर ईसाईयत का कर रहे थे प्रचार, प्रभु यीशु के संदेश वाले पर्चे घर में फेंके, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

राजधानी रायपुर के पास पथरी गांव में ईसाई धर्म के प्रचारकों ने भगवा झंडा लगे ऑटो से आकर धार्मिक पर्चे बांटे, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। हिंदू युवा जब सक्रिय हुए, तब तक प्रचारक वहां से भाग चुके थे। इस घटना के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 12:58:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Oct 2024 12:59:05 PM (IST)
ऑटो में भगवा झंडे लगाकर ईसाईयत का कर रहे थे प्रचार, प्रभु यीशु के संदेश वाले पर्चे घर में फेंके, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
फेंके गए पर्चे और भगवा झंडा लगा आटो

HighLights

  1. रायपुर के पथरी गांव में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए बांटे गए धार्मिक पर्चे।
  2. भगवा झंडा लगे ऑटो से प्रचारक गांव में पहुंचे, कुछ घरों में पर्चे भी फेंके।
  3. राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के समीप पथरी गांव में ईसाईयत का प्रचार करने का नया तरीका आजमाने की बात सामने आई है। कुछ लोग भगवा झंडा लगे एक ऑटो में गांव पहुंचे और मतांतरण के उद्देश्य से धार्मिक पर्चों का वितरण किया। पर्चे कुछ लोगों के घरों में फेंके गए।

घटना की जानकारी मिलने पर जब गांव के हिंदू युवा सक्रिय हुए, तब तक प्रचारक वहां से भाग चुके थे। प्रदेशभर में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें धर्म परिवर्तन को लेकर गतिविधियां की जा रही हैं। इसे लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।naidunia_image


घटना कुछ दिन पहले की है, जब दो-तीन लोग ऑटो में सवार होकर पथरी गांव आए। ऑटो पर भगवा झंडा लहरा रहा था, जिससे गांव के लोगों को भ्रम हुआ। लेकिन इन लोगों ने घरों में जाकर प्रभु यीशु मसीह की महिमा का प्रचार करने वाले साहित्य और पर्चे बांटे।

गांव के युवाओं को इसकी जानकारी उनके घर पहुंचने पर मिली, लेकिन तब तक पर्चे बांटने वाले ऑटो से वहां से निकल चुके थे। इस घटना की सूचना युवाओं ने स्थानीय थाने में दी, हालांकि किसी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज नहीं हो पाई।naidunia_image

राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम तोगड़िया इकाई के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे और विक्रांत शर्मा ने इस घटना को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रदेशभर में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयासों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

इसके अलावा, बजरंग दल ने 1 नवंबर को होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम का भी विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि तिल्दा स्थित हेवरोन नगर सासाहोली में द इंडियन पेंटेकोस्टल चर्च ऑफ गॉड 18 कन्वेंशन के माध्यम से पादरियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो धर्म परिवर्तन का प्रयास है। हिंदू संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम की अनुमति न दी जाए। यदि अनुमति दी गई, तो संगठन इसे बंद कराने के लिए कदम उठाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।