• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Restaurant In Rail Coach: रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर कोच में खुलेगा रेस्त्रा, कुली परोसेंगे लजीज व्यंजन

Restaurant In Rail Coach: इस अनोखे रेल रेस्त्रां में करीब पचास लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे। कुली की वेशभूषा में वेटर खाना परोसेंगे।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 13 Aug 2021 10:45:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Aug 2021 10:45:36 AM (IST)
Restaurant In Rail Coach: रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर कोच में खुलेगा रेस्त्रा, कुली परोसेंगे लजीज व्यंजन
रायपुर रेलवे स्टेशन के वीआइपी गेट से लगे स्थान पर ट्रैक पर खड़ा नीले डिब्बों वाला कोच, इसी में खुलेगा रेस्त्रां।

सतीश पांडेय, रायपुर। Restaurant In Rail Coach: रायपुर रेल मंडल अपने पुराने कोच को बेचने के बजाए लीज पर देकर रेल रेस्त्रां खोलने की तैयारी में है। रेलवे स्टेशन के बाहर दो पुराने कोच को रेस्त्रां का रूप देने का प्रस्ताव रेलवे मंडल दफ्तर को भेजा गया है। इस रेस्त्रां में कुली की वेशभूषा में वेटर खाना परोसेंगे। भारतीय रेल का पहला कोच रेस्त्रां बंगाल के आसनसोल में शुरू किया गया था। इसी रेस्त्रां की तर्ज पर अब रायपुर रेलवे स्टेशन में रेस्त्रां बनाये जा रहे हैं। इसमें करीब पचास लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार महानगरों की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल रेलवे स्टेशन के बाहर दो पुराने कोच को ठेके पर रेस्त्रां के लिए देने जा रही है। स्टेशन प्रबंधन से इसका प्रस्ताव भेजा था जिसे मंडल ने मंजूरी दे दी और जल्द से जल्द कोच रेस्त्रां खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही कोच का टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा।दरअसल लंबे समय से खराब पड़े रेल कोच को रेस्त्रां बनाकर रेलवे प्रबंधन इसके जरिए कमाई करना चाह रही है। दोनों कोच रायपुर मंडल में होंगे। कोच के चयन का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया, एक कोच आरपीएफ थाना के सामने और दूसरा स्टेशन के सामने होगा।


एक साथ 40 से अधिक बैठ सकेंगे

रेस्त्रां के लिए रेलवे प्रबंधन केवल कोच उपलब्ध कराएगा। पुराने कोच को नया रंग-रूप देकर आकर्षक बनाने का काम टेंडर लेने वाले ठेकेदार को ही करना होगा। एक कोच में 40 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकेंगे।कोच में लगे बर्थ को हटाने के साथ उसके स्थान पर टेबल और कुर्सियां स्थापित करने का काम भी ठेकेदार का ही होगा। अन्य राज्य के तरह रेल कोच रेस्टोरेंट का स्टाफ रेलकर्मियों के ड्रेस कोड में हो होगा।मैनेजर से लेकर टीटीई और वेटर कुली के वेश में नजर आ सकते हैं। सिर्फ कोच के बाहर की बनावट में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।

कोच में होगी पर्यटन स्थल की तस्वीर

कोच की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के अलावा रेलवे से जुड़ी पुरानी चीजें, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को दर्शाती तस्वीरों से लग्जरी लुक दिया जाएगा। यहीं नहीं रेल ट्रैक से दाेनाें कोच को लाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।इसे क्रेन की सहायता से स्टेशन के बाहर स्थापित किया जाएगा। ट्रेन को रखने के लिए कोच की लंबाई अनुसार पटरी लगाई जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा होने से कम से कम एक महीने का समय लगेगा।

वर्जन-

यात्रियों और शहर वासियों की सुविधा देने के लिए खराब पड़े हुए दो रेल कोच को रेस्त्रां बनाने की तैयारी है। टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया अभी होना बाकी है। महानगरों की तर्ज पर आने वाले दिनों में रायपुरवासी भी रेल कोच रेस्त्रां में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

- राकेश सिंह, स्टेशन डायरेक्टर, रायपुर रेलवे स्टेशन