• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rinku Singh: मास्टर सिक्स जड़ने का रिंकू सिंह ने राज खोला, कहा- मेरे अंदर है नेचुरल पावर, देखिए वीडियो

Cricketer Rinku Singh: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच में रिंकू सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है। रिंकू ने अब खुद मास्टर...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 03 Dec 2023 07:47:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Dec 2023 07:47:41 AM (IST)
Rinku Singh: मास्टर सिक्स जड़ने का रिंकू सिंह ने राज खोला, कहा- मेरे अंदर है नेचुरल पावर, देखिए वीडियो
रायपुर स्टेडियम में रिंकू सिंह से बातचीत करते जितेश शर्मा।

रायपुर। Cricketer Rinku Singh: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच में रिंकू सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भी कमाल की पारी खेली। एक दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रिंकू ने 29 गेंदों में 46 रन बनाया। पांचवें नंबर पर उतरे रिंकू ने चार चौके और दो छक्के जड़े।

उन्होंने रायपुर में 100 मीटर का छक्का जड़ा। उन्होंने यह छक्का भारतीय पारी के 13वें ओवर में मिडविकेट के ऊपर से मारा, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। रिंकू ने अब खुद मास्टर सिक्स जड़ने का राज खोला है। चौथे टी-20 के बाद बीसीसीआइ ने रिंकू और जितेश शर्मा की बातचीत का एक वीडियो एक्स पर जारी किया है।


बातचीत के दौरान जितेश ने रिंकू से सवाल पूछा कि हमें यह बताइए कि आपके 100 मीटर का छक्का लगाने का राज क्या है? इसके जवाब में रिंकू ने कहा कि कुछ नहीं, आपको पता है कि मैं आपके साथ जिम करता हूं। अच्छा खाना खाता हूं। मुझे वजन उठाने का बड़ा शौक है तो मेरे अंदर नेचुरल पावर है।

जितेश ने जब से रिंकू से पूछा कि आपको देखकर ऐसा लग नहीं रहा कि यह पहली सीरीज है, वो बोले- जिस वक्त मैं बैटिंग के लिए गया मुझ पर तो बहुत प्रेशर था। मेरे मन में था कि परफार्म करना है। रिंकू ने जवाब में कहा कि मैं काफी टाइम से खेल रहा हूं। आइपीएल खेलते हुए भी चार-पांच साल हो गए, तो वही कांफिडेंस है। अपने आपको बैक करता हूं। जितना हो सके खुद को शांत रखता हूं।

रिंकू के नाम यह भी रिकार्ड

रिंकू सिंह ने लंबा सफर तय करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की ब्लू जर्सी पहनी। आइपीएल-2023 में आखिर ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाकर सुर्खियों में आए थे। रिंकू के चार मैच का स्कोर कार्ड l पहला मैच - 14 गेंद में 22 रन। l दूसरा मैच - नौ गेंद में 21 रन। l तीसरे मैच में बल्लेबाजी नहीं। l चौथे मैच में 46 रन बनाए।

Secret behind the giant six 😎

Roaring Raipur crowd 🔥

Adding calmness to the partnership 👏

On the mic with Rinku Singh & Jitesh Sharma 👌👌 - By @28anand

Watch the full Video 🎥🔽 #TeamIndia | #INDvAUS https://t.co/lc8Dfk7hI7 pic.twitter.com/RHaXeFnsmP

— BCCI (@BCCI) December 2, 2023