• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

रायपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने एक मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी से जा रहे एक युवक को ट...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 21 Oct 2025 12:42:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Oct 2025 12:49:39 PM (IST)
रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत (सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बस से टक्कर के बाद यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी (एक्टिवा) से घड़ी चौक से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आस-पास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक घटना के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा की मरचुरी भेज दिया।


यह भी पढ़ें- CG Crime: दीवाली पर घर के सामने पटाखा फोड़ने से रोकने पर कर दी बेरहमी से हत्या, सुबह मां को मिली लाश

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। लोगों ने लापरवाह बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।