• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RTE in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, 8 अप्रैल आखिरी तारीख

शिक्षा के अधिकार के तहत छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया पूरी कर 31 जुलाई तक एडमिशन फाइनल किए जाने हैं। पहले आव...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 07 Apr 2025 10:00:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Apr 2025 10:03:13 AM (IST)
RTE in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी, 8 अप्रैल आखिरी तारीख
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत एडमिशन हो रहे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए आज और कल का समय
  2. छत्तीसगढ़ के 6,732 स्कूलों में दिए जाएंगे प्रवेश
  3. इस सत्र में 51,893 सीटों पर एडमिशन का टारगेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण की ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दी गई है। अब आठ अप्रैल तक आवेदन सकते हैं। इसके पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। 2025-26 सत्र में लगभग 92,500 आवेदन मिल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर के 6,732 स्कूल में प्रवेश दिए जाएंगे। इस सत्र 51,893 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे।

18 जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूल में एडमिशन

  • शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए केजी-वन और कक्षा पहली में प्रवेश के लिए कार्रवाई जारी है। 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी मिले दस्तावेजों की जांच करेंगे। लॉटरी से सीटों का आवंटन एक और दो मई को किया जाएगा।

  • इसके बाद पांच से 30 मई तक चिह्नित स्कूलों में लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चलेगी। द्वितीय चरण में नवीन स्कूल पंजीयन, दर्ज संख्या प्रविष्टि एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन दो जून से 16 जून तक किया जाएगा।
  • फिर छात्र पंजीयन (आवेदन) 20 जून से 30 जून तक होगा। नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच एक जुलाई से आठ जुलाई तक होगा। लॉटरी एवं आवंटन 14 जुलाई से 15 जुलाई को होगा। स्कूल में दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा।