
00- पारा चढ़कर 40 पहुंचा और बढ़ेगा
00- मौसम विभाग के मुताबिक- मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं मिल रहीं
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
मानसून आने के बाद रूठ गया है... ऐसा रूठा है कि बीते चार दिनों से बारिश ही नहीं हुई। अभी आने वाले एक हफ्ते में और बारिश के कोई आसार नहीं हैं, इसलिए दोबारा गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं मिल रही हैं, जिसे मौसम विज्ञान की भाषा में मानसून करंट कहा जाता है। यही वजह है कि केरल में भी अब बारिश कम होनी शुरू हो चुकी है।
11 जून को आखिरी बार मानसूनी बारिश रायपुर में हुई थी। उस समय पारा 34 डिग्री के करीब पहुंच चुका था। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन एक बार फिर पारा चढ़ना शुरू हो चुका है। शुक्रवार को यह 39.6 डिग्री पर जा पहुंचा, रात का पारा भी 27.4 डिग्री पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानी यह भी कहते हैं कि यह बहुत कम ही देखा गया है कि मानसून इस तरह से आने के बाद न बसरे। हालांकि पूर्वानुमान है कि मध्य-भारत में 95 फीसद बारिश होगी। अभी तक रायपुर में ही 70 मिमी बारिश हो भी चुकी है।
15प्रशांत गुप्ता...05
समय रात 9 बजकर 30 मिनट पर
सं. आरकेडी