• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Liquor Scam: चैतन्य और लखमा से जेल में मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा- विरोधियों को डरा रही है भाजपा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट Chhattisgarh Liquor Scam मामले में आरोपी चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से जेल में मिलने के लिए प...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 01:25:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 03:10:15 PM (IST)
CG Liquor Scam: चैतन्य और लखमा से जेल में मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा- विरोधियों को डरा रही है भाजपा
रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सचिन पायलट

HighLights

  1. कवासी लखमा और चैतन्य बघेल से मिलने जेल पहुंचे सचिन पायलट
  2. पायलट ने कहा कि भाजपा जांच एंजेंसियों का दूरुपयोग कर रही है
  3. केवल विरोधियों को डराने का काम कर रही है भाजपा सरकार

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार की सुबह नियमित फ्लाइट से रायपुर पहुंचे। उन्होंने शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा से मुलाकात की।

naidunia_image

करीब बीस मिनट तक सेंट्रल जेल में दोनों से मुलाकात करने के बाद बाहर निकलकर पायलट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जेल में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल से चर्चा हुई। चैतन्य बघेल ने प्रदेश प्रभारी से कहा है कि न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे। पायलट ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी दलों को दबाने का प्रायस कर रही है।


naidunia_image

विरोधियों को डरा रही है भाजपा-पायलट

सचिन पायलट ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधी दलों को दबाने के लिए कर रही है। 10 साल में किसी भाजपा नेता के विरुद्ध जांच सेंट्रल एजेंसी ने नहीं की है। केवल विरोधियों को डराने का काम किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केंद्र और प्रदेश की एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं। ईडी,सीबीआई और आइटी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराने का काम किया जा रहा है,लेकिन हम डरने वाले नहीं है।

भूपेश को टारगेट कर बेटे पर कार्रवाई

सचिन पायलट पर भाजपा की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि चैतन्य कांग्रेस में नहीं हैं फिर भी वे ताकत झोंक रहे हैं। इस आरोप पर पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भूपेश बघेल या उनके रिश्तेदार हों, हम सब परिवार के सदस्य हैं। कांग्रेस नेताओं के परिवार के सदस्यों को टारगेट किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि भूपेश बघेल को टारगेट कर उनके बेटे पर कार्रवाई हुई है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को टारगेट किया जा रहा है। सारी परंपराएं ताक पर रख दी गई हैं, कानून से अलग काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में भारी बारिश से कालोनियों में भरा पानी, आक्रोशित लोग मुंबई-हावड़ा हाईवे पर उतरे, दो किलोमीटर लंबा जाम

कांग्रेस भवन पहुंचे पायलट

रायपुर सेंट्रल जेल से निकलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, ज़रिता लैतफलांग के साथ इस दौरान पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहें।