देश में सद्गुरु कबीर साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा बनकर तैयार, ऊंचाई 31 फीट
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि कबीर पंथ समाज के सत्यपुरुष सद्गुरु कबीर साहेब को किसी कद या इंच से मापा नहीं जा सकता। उनके विचार अनंत काल तक जीवित रहेंगे। उनकी कही बातें आज भी लोगों की जुबान पर हैं। फिर भी उनके अनुयायी चाहते थे, उनकी श्रद्घा थी कि कबीर साहब की मूर्ति बने। 31 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार है। उनके अनुयायी उनके विचारों को
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 02 Jun 2019 06:24:13 AM (IST)
Updated Date: Sun, 02 Jun 2019 06:24:13 AM (IST)
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
कबीर पंथ समाज के सत्यपुरुष सद्गुरु कबीर साहेब को किसी कद या इंच से मापा नहीं जा सकता। उनके विचार अनंत काल तक जीवित रहेंगे। उनकी कही बातें आज भी लोगों की जुबान पर हैं। फिर भी उनके अनुयायी चाहते थे, उनकी श्रद्घा थी कि कबीर साहब की मूर्ति बने। 31 फीट ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार है। उनके अनुयायी उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। भले ही कबीर साहेब परसकोल गांव में प्रतिमा स्वरूप लोगों को रोज अपने विचारों और सामाजिक चेतनाओं से रू-ब-रू कराएं, लेकिन उनकी मौजूदगी देश के हर कोने में है। चाहे जम्मू की ठंड हो या फिर राजस्थान की गर्मी। कबीर साहेब के विचार हर जगह फैल कर लोगों को संगठित कर रहे हैं। कबीर साहेब की मूर्ति स्थापित होने के बाद वह पूरा गांव किसी सिद्घ गांव से कम नहीं होगा, इसका श्रेय उस मूर्तिकार पीलूराम साहू को भी जाता है जो कबीर साहेब की मूर्ति तन-मन और धन के साथ तैयार किया।