रायपुर। Parkash Parv: सिख समाज छत्तीसगढ़ व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड रायपुर के सयुंक्त तत्वावधान में सिख धर्म के नौंवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व 24 और 25 अप्रैल को साइंस कॉलेज मैदान में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाना है। इसमें विश्व प्रसिद्ध कीर्तनकार, कथा वाचक, धर्म प्रचारकों को आमंत्रित किया गया है। इस शताब्दी प्रकाश पर्व के पूर्व 10 से 20 अप्रैल तक 11 दिवसीय संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी, जो रायपुर से आरंभ होकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भ्रमण करते हुए रायपुर में ही समाप्त होगी।
श्री गुरु तेगबहादुर के इस 400 वें शताब्दी प्रकाश पर्व की वृहत तैयारियों को लेकर रायपुर ग्रीन में छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सिख संगठनों, वेलफेयर सोसायटियों, अध्यक्षीय बोर्ड, कोर ग्रुप, महिला विंग, यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में संदेश यात्रा के भव्य स्वागत और गुरु तेगबहादुर के धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा उनकी पावन निशानियों के दर्शन करवाया जाएगा। सिख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक महेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा व गुरुद्वारा स्टेशन रोड रायपुर के प्रधान निरंजन सिंह खनूजा ने पूरे छत्तीसगढ़ की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में संदेश यात्रा के आगमन पर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के स्वरूप में गुरुबाणी गायन करते हुए भव्य स्वागत का संकल्प लिया।
साथ ही 11 दिवसीय संदेश यात्रा में सम्मिलित संगत देवदारों के लंगर व ठहरने की व्यवस्था करने की बात कही। बैठक में गुरुमुख सिह होरा, कुलदीप सिंह जुनेजा, प्रीतपाल सिह चंडोक, गुरबक्श सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह खनूजा, गुरप्रीत सिंह बाबरा, अमरजीत सिंह चावला, हरजीत सिंह छाबड़ा, राजू होरा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिह छाबड़ा, निरंजन सिंह खनूजा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह गुरदत्ता, तेजिंदर सिह होरा, मंजीत सिह सलूजा, सतपाल सिंह खनूजा, बलजीत सिंह होरा, कल्याण सिंह पसरीजा, मनविंदर सिह गांधी, कुलदीप चावला, महेंद्र सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, जसबीर सिंह खनूजा, नरेंद्र सिंह चावला, रश्मित सिंह खुराना, भूपेंद्र सिंह मक्कड़, हरजीत सिंह अजमानी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह अरोरा, कुलदीप सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह गुंबर सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रधान, सचिव व पदाधिकारी गण मौजूद थे।