• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saria Price in Raipur: लोहा बाजार में सटोरियों का खेल, माहभर में 7000 रुपये हुआ महंगा

Saria Price in Raipur: लोहा बाजार में सटोरियों का खेल जबरदस्त बना हुआ है। एसएमएस के जरिये इनके द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी व कमी जा रही है। इसके चलते लो...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 09:21:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 09:21:49 AM (IST)
Saria Price in Raipur: लोहा बाजार में सटोरियों का खेल, माहभर में 7000 रुपये हुआ महंगा

रायपुर। Saria Price in Raipur: लोहा बाजार में सटोरियों का खेल जबरदस्त बना हुआ है। एसएमएस के जरिये इनके द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी व कमी जा रही है। इसके चलते लोहा बाजार में माहभर के अंदर ही 7000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हो गई है। फैक्ट्रियों में सरिया इन दिनों 57000 रुपये प्रति टन तथा रिटेल में 60000 रुपये प्रति टन बिक रही है।

क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। बाजार सूत्रों का कहना है कि सटोरिये अपनी सुविधानुसार एसएमएस के जरिये कीमतों में बढ़ोतरी व कमी कर रहे है। इसे देखते हुए स्थानीय उद्योगपतियों द्वारा भी एक दूसरे से कहा जा रहा है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही माल खरीदें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। मालूम हो कि माह भर पहले 20 मार्च को सरिया रिटेल में 53000 रुपये प्रति बिक रही थी। उद्योगपतियों का कहना है कि कीमतों में काफी गिरावट आ गई थी और उद्योगों को इससे नुकसान भी उठाना पड़ रहा था।


सीमेंट के दाम स्थिर,बढ़ोतरी को बाजार ने नहीं किया सपोर्ट

सरिया की कीमतों में जहां बढ़ोतरी हो गई है। वहीं सीमेंट की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। सीमेंट कंपनियों द्वारा पांच अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी थी,लेकिन बाजार ने बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि बाजार में मांग नहीं है और ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का सवाल नहीं उठता। रिटेल में सीमेंट इन दिनों 280 से 300 रुपये प्रति बैग बिक रही है।