• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sariya Cement Rate: कंपनियों ने एक सप्ताह में 30 रुपये बढ़ा दिए सीमेंट के दाम, सरिया 2 हजार रुपये महंगा

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों में एक हफ्ते के अंदर ही सीमेंट के रेट प्रति बैग 30 रुपये बढ़ा दिए हैं। कीमत बढ़ाए जाने की वजह उन्होंने उत्पादन लागत का ब...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 20 Dec 2024 10:21:39 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Dec 2024 12:02:53 PM (IST)
Sariya Cement Rate: कंपनियों ने एक सप्ताह में 30 रुपये बढ़ा दिए सीमेंट के दाम, सरिया 2 हजार रुपये महंगा
सीमेंट की कीमतों में दाम बढ़ने की वजह आने वाले निकाय चुनाव को भी माना जा रहा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. इस साल सीमेंट कंपनियों ने तीसरी बार की रेट बढ़ाने की कोशिश।
  2. कंपनियां बाजार में बिना डिमांड के ही सीमेंट के दाम बढ़ा रही है।
  3. इधर सरिया रिटेल में 54,500 रुपये प्रति टन पर पहुंच गया है।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर(Sariya Cement Rate)। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और दूसरे प्रदेशों में कीमत ज्यादा होने की बात कहते हुए राज्य में सीमेंट कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। हफ्तेभर में 30 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। चिल्हर में सीमेंट 320 से 330 रुपये और होलसेल में 280 से 300 रुपये प्रति बैग है।

बताया जा रहा है कि दाम बढ़ाने के लिए कंपनियों ने कुछ क्षेत्रों में डिस्पैच बंद कर दिया है, ताकि अघोषित कमी पैदा हो सके। इसे लेकर कारोबारी भी निराश हैं। उनका कहना है कि काम नहीं चलने के बाद भी दाम बढ़ाना समझ से परे है।


सरिया 2,000 रुपये टन महंगा

सरिया भी 2,000 रुपये टन महंगा हो गया। फैक्ट्रियों में सरिया 52,000 रुपये प्रति टन और रिटेल में 54,500 रुपये प्रति टन पहुंच गया।

naidunia_image

तीन बार हो चुकी कोशिश

इस वर्ष सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तीन बार कोशिश की है और यह चौथी बार है। कारोबारियों का कहना है कि कंपनियां बाजार में बिना डिमांड के ही दाम बढ़ा रही है। अचानक सीमेंट की कीमतों में दाम बढ़ने की वजह आने वाले निकाय चुनाव को भी माना जा रहा है।

सीमेंट कंपनियों से चर्चा की जाएगी

अगर सीमेंट कंपनियां दाम बढ़ा रही है तो उनसे इस संबंध में चर्चा की जाएगी। कंपनियों को पिछली मीटिंग में कहा गया था कि वे दाम बढ़ाने से पहले शासन की अनुमति लें। - लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री