
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने 8 दिन की रिमांड में लंबी पूछताछ की है। इस पूछताछ के दौरान महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने कई अहम खुलासे किए हैं, लेकिन कई बड़े सवालों से उसने अपना पल्ला भी झाड़ लिया है।
CBI की पूछताछ में सौरभ चंद्राकर ने लाइजनिंग के काम से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। उसने जांच एजेंसी के सामने रवि उप्पल द्वारा लाइजनिंग किए जाने की बात स्वीकारी है। इसके साथ ही, सौरभ ने खुद पैनल ऑपरेशन और हवाला ट्रांजेक्शन सिस्टम संभालने की बात को स्वीकार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- ठग दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल में मिले मंत्री, IAS और DSP से बातचीत के स्क्रीनशॉट
पूछताछ के दौरान शुभम सोनी द्वारा जारी वीडियो का CBI ने खास तौर पर हवाला दिया। बता दें कि शुभम ने वीडियो में कहा था कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल उसके नीचे काम करते हैं। इस वीडियो से जुड़े सवालों पर सौरभ ने यह कहकर पूछताछ में पल्ला झाड़ लिया कि इसके बारे में "शुभम से पूछें।"