• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Special Trains: बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: सावन के पावन महीने में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है, जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया और मधुपुर के बीच श्रावणी स...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 25 Jun 2025 11:18:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Jun 2025 12:00:47 PM (IST)
Sawan Special Trains: बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर
  2. गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन
  3. कुल 16 फेरे लगाएगी यह स्पेशल ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: सावन के पवित्र महीने में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया और मधुपुर के बीच श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 08855/08856 गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरों के लिए किया जाएगा। गोंदिया से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को, 11 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगी। वहीं मधुपुर से विपरीत दिशा में, यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को, 12 जुलाई से पांच अगस्त तक चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच उपलब्ध रहेंगे। इनमें दो एसएलआरडी, छह जनरल, सात स्लीपर और तीन एसी कोच शामिल हैं।


इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह श्रावणी स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव लेगी, जिनमें डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, बाराद्वार, सक्ति, खरसिया, रायगढ़, बेलपहाड़, और ब्रजराजनगर शामिल हैं।

कौन से स्टेशन पर कब रुकेगी ट्रेन?

गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। डोंगरगढ़ में दोपहर 01:28 बजे पहुंचेगी। राजनांदगांव में 01:52, दुर्ग में 02:40, रायपुर में 03:30, बिलासपुर में 05:35, रायगढ़ में 07:53 तक पहुंचेगी। इसके अलवा बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, आंदुल, डानकुनि, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल और चित्तरंजन होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी।

मधुपुर से कब रवाना होगी ट्रेन?

मधुपुर से ट्रेन दोपहर ढाई बजे रवाना होगी। ट्रेन आसनसोल, खड़गपुर, टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए दूसरे दिन रायगढ़ में सुबह सात बजे, बिलासपुर में 10:35 और रायपुर में 12:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दुर्ग में 01:55, राजनांदगांव में 02:25, और डोंगरगढ़ 03:00 होते हुए शाम 05:00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।