• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Education in Raipur: गुरुवार से स्कूलों में कक्षा छठवीं, सातवीं, नौवीं और 11वीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति

School Education in Raipur : स्कूल शिक्षा सचिव डा. कमलप्रीत बोले- औपचारिक आदेश बुधवार शाम तक जारी हो जाएगा।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 01 Sep 2021 04:32:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Sep 2021 04:32:59 PM (IST)
School Education in Raipur: गुरुवार से स्कूलों में कक्षा छठवीं, सातवीं, नौवीं और 11वीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति

School Education in Raipur : रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर मरीजों के गिरते आंकड़ों को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अन्‍य स्कूलों को भी खोला जाएं। निजी और शासकीय स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग कक्षा छठवीं, सातवीं, नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आफलाइन पढ़ाई के लिए भी स्कूल आने की अनुमति देने की तैयारी में है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव डा. कमलप्रीत ने बताया कि बुधवार शाम तक इसके लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। मालूम हो कि छत्‍तीसगढ़ में दो अगस्त से स्कूल खोले गए हैं।

अभी तक पहली से लेकर पांचवी आठवीं और दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। बुधवार शाम जारी आदेश में उल्‍लेख‍ किया गया है कि छत्‍तीसगढ़ जिले में जहां कोरोना पाजिटिविटी दर सात दिनों तक एक प्रतिशत से कम होगी वहां कक्षाएं शुरू की जा सकेगी। आफलाइन क्‍लास में हर रोज सिर्फ आधी संख्‍या में छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा।


आफलाइन क्‍लास शुरू करने की शर्त के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी निजी और शासकीय स्‍कूलों में कक्षा छठवीं, सातवीं, नौवीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करना जरूरी होगा। शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद और स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा हासिल करना आवश्‍यक होगा। उनकी अनुशंसा मिलने पर ही यह कक्षाएं दो सितंबर से शुरू की जाएंगी।

आदेश की शर्तो के अनुसार किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी, खांसी, बुखार आदि होगा तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। आदेश अनुसार आनलाइन कक्षाएं यथावत संचालित की जाती रहेंगी। किसी भी विद्यार्थी के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।आदेश में सभी शिक्षण संस्थाओं के कमरों की साफ-सफाई ठीक तरह से करने को कहा गया है।