• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur: मोबाइल चोरी के आरोप पर भड़के सिक्योरिटी गार्ड ने गुंडे बुलवाकर कालोनी वासियों की करवाई पिटाई, तीन घायल, बच्‍चे भी हुए चोटिल

Raipur Crime News: रायपुर के देवपुरी अमलीडीह में स्थित पीएम आवास परिसर कालोनी में सोमवार को होली के दिन उस वक्‍त रंग में भंग पड़ गया, जब सिक्योरिटी गा...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:59:21 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 12:16:29 PM (IST)
Raipur: मोबाइल चोरी के आरोप पर भड़के सिक्योरिटी गार्ड ने गुंडे बुलवाकर कालोनी वासियों की करवाई पिटाई, तीन घायल, बच्‍चे भी हुए चोटिल

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के देवपुरी अमलीडीह में स्थित पीएम आवास परिसर कालोनी में सोमवार को होली के दिन उस वक्‍त रंग में भंग पड़ गया, जब सिक्योरिटी गार्ड ने बाहरी गुंडे बुलाकर कालोनी वासियों की लात-घूसों से की पिटाई कर दी। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना में कई बच्चों को भी चोट आई है।

दरअसल, यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कालोनी के लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इससे भड़के सिक्योरिटी गार्ड ने कालोनीवासियों को सबक सिखाने का मन बनाया। होली के दिन 10 से 12 बदमाशों के साथ सिक्योरिटी गार्ड कालोनी पहुंचा। सभी बदमाश डंडे और राड लेकर कालोनी पहुंचे थे।


बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

कालोनी में पहुंचे बदमाशों ने वहां के लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कालोनी के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने वहां के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने घटना का साक्ष्य मिटाने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।

हालांकि कालोनी के दूसरे कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी है। कालोनी वासियों की पिटाई के दौरान कई बच्‍चे भी चोटिल हो गए।