• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 16 सितंबर से, 2,099 छात्रों को सीटें आवंटित

छत्तीसगढ़ के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा संचालनालय ने सीट आवंट...और पढ़ें

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 09:32:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 09:48:09 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 16 सितंबर से, 2,099 छात्रों को सीटें आवंटित

HighLights

  1. दूसरे चरण में 2099 सीटें आवंटित
  2. 16 से 22 सितंबर तक प्रवेश की तिथि
  3. निजी कॉलेजों की मैनेजमेंट सीटों का बढ़ा कटऑफ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल और डेंटल कालेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पडेट सामने आया है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है। शिक्षा संचालनालय ने दूसरे राउंड की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है, जिससे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। विद्यार्थियों को अब 16 से 22 सितंबर तक अपने आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

इस चरण में कुल 2099 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें से 1084 विद्यार्थियों को पहली बार सीट मिली है, जबकि 1015 विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज या कोर्स को अपग्रेड करने के लिए आवेदन किया था। हालांकि, इनमें से केवल 239 विद्यार्थियों का ही अपग्रेडेशन सफल हो सका है। शेष 776 विद्यार्थियों को पहले से आवंटित कॉलेज या पाठ्यक्रम में ही संतुष्ट होकर प्रवेश लेना होगा।


मैनेजमेंट कोटे और कटऑफ का हाल

इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है, जहां सरकारी मेडिकल कॉलेजों की तुलना में निजी मेडिकल कॉलेजों की मैनेजमेंट सीटों का कटऑफ अधिक रहा है। मैनेजमेंट कोटे में अधिकतम 549 नीट स्कोर तक प्रवेश मिला है, जबकि नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में यह आंकड़ा 511 स्कोर तक सीमित रहा। इसके अलावा, एनआरआई कोटे के तहत भी निजी कॉलेजों में सीटें लगातार आवंटित की जा रही हैं।

प्रशासनिक प्रक्रिया से छात्रों को परेशानी

निजी मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित आयुष विश्वविद्यालय से संचालित हो रही है, जबकि डेंटल कॉलेजों के लिए छात्रों को सरकारी डेंटल कॉलेज जाना पड़ रहा है। अलग-अलग जगहों पर प्रक्रिया होने के कारण दूर-दराज के जिलों से आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एनआरआइ कोटे की 64 सीटें हो चुकी आवंटित

प्रदेश के छह निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की कुल 1300 सीटें हैं। इनमें 15 प्रतिशत यानी 192 सीटें एनआरआई कोटे के लिए आरक्षित हैं। पहले राउंड में 32 और दूसरे राउंड में भी 32 सीटों का आवंटन किया गया है। इस तरह अब तक एनआरआई कोटे में 64 सीटें आवंटित हो चुकी हैं।

पहले राउंड में एमबीबीएस की 1,873 सीटों में प्रवेश

पहले राउंड में एमबीबीएस की 2175 सीटें आवंटित हुई थीं। इनमें 1873 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीडीएस की 385 आवंटित सीटों में 234 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में आवंटित 204 सीटों में 184 पर प्रवेश हो चुका है। सरकारी डेंटल कालेज की 100 सीटों में 31 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि निजी डेंटल कॉलेजों में 203 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।