• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर, दुर्ग और भाटापारा रूट की कई ट्रेनें रद, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भाटापारा-निपनिया सेक्शन में निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। तीन और छह मई को कई ट्रेनें रद रहने वाली हैं।

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 02 May 2026 08:52:47 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 09:55:50 AM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर, दुर्ग और भाटापारा रूट की कई ट्रेनें रद, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
नईदुनिया अर्काइव।

HighLights

  1. रद गाड़ियों में ज्यादातर मेमू पैसेंजर
  2. अंडरब्रिज निर्माण के कारण रद रहेंगी ट्रेनें
  3. निपनिया भाटापारा सेक्शन में हो रहा निर्माण

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। इसलिए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। तीन और छह मई को रेलवे ने कई रेलगाड़ियों को रद किया है।

रद की जाने वाली रेलगाड़ियों में ज्यादातर मेमू पैसेंजर हैं। वहीं कुछ पैसेंजर भी रद की गई हैं।

तीन और छह मई को रद होने वाली रेलगाड़ियां

गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू ।

गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ।

गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।

गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।

गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ।

गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर ।

गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर ।

गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।

तीन और छह मई को बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-

झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद रहेगी ।

गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद रहेगी ।

दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच

गर्मी की छुट्टियों में अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 03 मई से 31 मई 2026 तक तथा हरिद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 04 मई से 01 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।