• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर सेजबहार लूट कांड का खुलासा, चाकू की नोंक पर परिवार को रोका; 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार में लूट करने वाले आरोपित चेतन नामदेव (20) और नितिन ध्रुव (19) सहित विधि के साथ संघर्षरत तीन बालकों को गिरफ्तार किया गया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 06:53:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 06:53:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर सेजबहार लूट कांड का खुलासा, चाकू की नोंक पर परिवार को रोका; 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
सेजबहार लूट कांड का खुलासा

HighLights

  1. पांच आरोपित गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल
  2. चाकू-डंडे से हमला कर लूट की वारदात
  3. सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार में लूट करने वाले आरोपित चेतन नामदेव (20) और नितिन ध्रुव (19) सहित विधि के साथ संघर्षरत तीन बालकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से लूट का सामान, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, चाकू और डंडा बरामद किया गया है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, घटना आठ अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है। प्रार्थी भूषण साहू अपने परिजनों के साथ बाइक से भाठागांव से मुजगहन जा रहा था। सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बाइक में सवार पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया।


मारपीट और डंडे से सिर पर हमला

आरोपितों ने बाइक गिराकर प्रार्थी व उसके साथी के साथ मारपीट की और डंडे से सिर पर हमला किया। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई प्रार्थी की भांजियों के साथ भी मारपीट कर उनसे छेड़छाड़ की गई और उन्हें खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया।

लूटकर फरार हो गए थे

आरोपितों ने गले की चैन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपित चेतन नामदेव का सुराग मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया।

ये चीजें बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो बाइक, दो मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूट का सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में लग्जरी कार वाली 'लेडी गैंग': कटर से काटती थीं चेन, इंदौर-महाराष्ट्र से जुड़े तार; 8 को दबोचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।