• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Self Employment Scheme: युवाओं को मिला आत्मसम्मान से जीने का रास्ता, ऐसे बदली जिंदगी

Self Employment Scheme: उन्हे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और इनके माध्यम से बेरोजगारों को मिलने वाले ऋण एवं सबसिडी की जानकारी मिली।

By Himanshu SharmaEdited By: Himanshu Sharma
Publish Date: Tue, 22 Dec 2020 11:01:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:01:33 AM (IST)
Self Employment Scheme: युवाओं को मिला आत्मसम्मान से जीने का रास्ता, ऐसे बदली जिंदगी

रायपुर। Self Employment Scheme: स्वयं में अगर कुछ गुजरने का हौसला हो तो हर विषम परिस्थितियों पर विजय हासिल कर कर कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ सकते हैं। यह कहना है कृषक नगर जोरा ग्राम धरमपुरा के मिथलेश कुमार साहू का।

मिथलेश अपने परिवार में माता-पिता और दो बहनों के साथ रहते हैं। पिता के पास एक बाड़ी है जो उनके परिवार के एक मात्र आय का साधन था जिससे वे कठिनाई से अपने परिवार का भरण पोषण कर पाते थे। मिथलेश ने एम.ए. तक की पढ़ाई सिर्फ इस उम्मीद से की थी कि, उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाएगी, किन्तु उनके अथक प्रयत्नों तथा कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण वे प्रतिस्पर्धाओं से बाहर ही रह गए।


ऐसी परिस्थितियों के बीच उन्हें उम्मीद जागी कि क्यों न व्यवसाय करके आर्थिक सफलता की राह पर चला जाए तथा परिवार और समाज में एक मुकाम हासिल की जाए। इस दौरान उन्हे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और इनके माध्यम से बेरोजगारों को मिलने वाले ऋण एवं सबसिडी की जानकारी मिली। मिथलेश ने योजना का लाभ लेकर किराना दुकान चलाने का निर्णय लिया।

मिथलेश को कृषक नगर जोरा के युको बैंक से 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। उन्हें 30 हजार रुपये का अनुदान भी मिला। मिथलेश की जिन्दगी से सरल और सफल बनी। इस दुकान में उनके पिता जी भी हाथ बंटाते हैं। वे नियमित रूप से प्रतिमाह ऋण एवं ब्याज की किस्त जमा कर रहे है और लगभग 20 - 30 हजार रुपये स्वयं प्रतिमाह का आय अर्जित कर रहे हैं। उनका मानना है उनका परिवार अब किसी पर निर्भर नहीं है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का बेरोजगारी दूर करने में अहम योगदान है। इस योजना ने उन्हें आत्म सम्मान से जीने का मौका दिया है। उनका युवाओं से कहा कि कहीं भी नौकरी कर एक निश्चित आय अर्जित करने के बजाय यदि आप आय में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं तो व्यवसाय की ओर ध्यान देना चाहिए।