• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Serial Killer Tantrik: पहले पैसे उधार लेता था, फिर गंगाजल में साइनाइड मिलाकर मार डालता था… छत्तीसगढ़ में पकड़ाया सीरियल किलर तांत्रिक

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने 7 दिन में 3 हत्याओं को अंजाम दिया। इनमें से दो लोगों को उसने गंगाजल में साइनाइड मि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 06 Jan 2025 10:05:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jan 2025 10:55:22 PM (IST)
Serial Killer Tantrik: पहले पैसे उधार लेता था, फिर गंगाजल में साइनाइड मिलाकर मार डालता था… छत्तीसगढ़ में पकड़ाया सीरियल किलर तांत्रिक
गिरफ्तार आरोपी सुखवंत साहू उर्फ सुखु। (फोटो पुलिस)

HighLights

  1. ऑनलाइन मंगवाया था साइनाइड
  2. सावधान इंडिया देख रची साजिश
  3. तीसरी वारदात के बाद पकड़ाया

नईदुनिया, रायपुर। पैसे नहीं लौटाने की मंशा से कथित तांत्रिक दुर्ग धनोरा के सुखवंत साहू उर्फ सुखु ने सात दिनों के भीतर दो युवकों की गंगाजल में साइनाइड मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्याओं के राजफाश न करने की एवज में पैसों की मांग करने वाले धमतरी के एक और युवक की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

धमतरी में हुई हत्या के मामले में आरोपी जेल में बंद है। उसके और मृतकों के मोबाइल काल डिटेल और बैंक खातों में हुए लेनदेन के बाद हत्याओं का राजफाश हुआ है।

आरोपित युवक ने पुलिस को बताया है कि उसे साइनाइड के प्रयोग से हत्या करने की जानकारी सावधान इंडिया नाम के धारावाहिक से मिली थी। साइनाइड की व्यवस्था उसने ऑनलाइन की थी।

सात हत्या करना स्वीकार किया

गंगाजल में साइनाइड देकर हत्या करने वाले तांत्रिक सुखवंत साहू ने धमतरी पुलिस के सामने सात हत्या करना स्वीकार किया था। दुर्ग के जिन दो लोगों की हत्या की बात कही थी। पुलिस ने वहां जाकर खुदाई भी की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। रायपुर पुलिस अब उसे रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी।


करीबियों की जांच

आरोपित के जितने भी करीबी रहे हैं उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित ने नवा रायपुर और अभनपुर में हंसाराम साहू व नरेंद्र साहू की 27-28 नवंबर दरमियानी रात संदिग्घ परिस्थिति में मौत हो गई थी। दोनों की लाश के पास तंत्र-मंत्र करने के सामान पाए गए थे।

मृतकों के मोबाइल से सुखवंत के बात करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर सुखवंत को राखी थाना तलब कर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे संदेह के दायरे में रखा था। इसके बाद अब पूरा मामला खुला है।

देनदारों को मारने की आशंका

सुखवंत ने कई लोगों को कछुआ झरन कर पैसों की बारिश करने तंत्र-मंत्र करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है। उसके संपर्क में आकर और किन लोगों ने पैसा दिया है। धमतरी पुलिस इस बात का जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

वहीं रायपुर पुलिस भी उसी दिशा में काम कर रही है। सुखवंत ने जिन लोगों से पैसे लिए हैं, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सुखवंत के संपर्क में रहने वाले लोगों की गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

तांत्रिक के तीन मर्डर की कहानी

  • पहला - पैसे की मांग की तो कर दी हत्या: नवा रायपुर निवासी हंसराम साहू (60) रिटायर कर्मी थे। डेढ़ साल पहले भिलाई के एक युवक के माध्यम से कंप्यूटर संचालक सुखवंत के संपर्क में आया। सुखवंत ने उसे झांसा दिया कि वह नोटों की बारिश कराता है।

हंसराम झांसे में आ गया और डेढ़ लाख रुपये दे दिए, लेकिन डेढ़ वर्ष तक पैसे नहीं मिले, जब हंसराम पैसे वापस मांगने लगा तो वह 27 नवंबर 2024 को बीरेंद्र के साथ हंसराम के घर गया। वहां पूजा के दौरान गंगाजल में साइनाइड मिलाकर उसे मार डाला।

  • दूसरा - पूजा कराने बुलाया तो दे दिया साइनाइड: 29 नवंबर 2024 को हंसराज की तरह ही सुखवंत ने अभनपुर निवासी नरेंद्र साहू (37) से पूजा के लिए डेढ़ लाख रुपये लिया था। नरेंद्र जब पैसे को वापस देने की मांग करने लगा।

हंसराज की हत्या के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को फोन लगाया। उसे संकरी नर्सरी के पास रात में बुलाया, जहां पूजा का सामान लेकर नरेंद्र पहुंचा। बीरेंद्र बाइक पर बैठा रहा। सुखवंत पूजा कराने खेत में आया। पूजा करने के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को साइनाइड वाला गंगाजल दे दिया। सुबह नरेंद्र का शव मिला।

  • तीसरा - सबूत मिटने के लिए पैसे मांगने पर दोस्त को ही मार डाला : तीन दिसंबर 2024 को गंगरेल रोड पर बीरेंद्र देवांगन (55) शव मिला था। चेहरे को कुचल दिया गया था, ताकि पहचान न हो सके। तकनीकी जांच में सुखवंत साहू उर्फ सुखू का नंबर लिया। जांच में राजफाश हुआ कि इससे पहले भी दो लोगों की हुई हत्याओं में भी सुखवंत का हाथ था। बीरेंद्र से उसकी पुरानी पहचान थी। दोनों तंत्र पूजा करते थे।

बीरेंद्र को पता था कि सुखवंत ने रायपुर के दो लोगों से पैसे लिए हैं और उनकी हत्या कर दी है। राज उजागर न करने के बदले में वह सुखवंत से पैसा मांग रहा था। इसी से विवाद हुआ और सुखवंत ने बीरेंद्र को भी मार दिया।