• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smart Raipur: रायपुर की सात सड़कें बनेंगी स्मार्ट रोड, खत्म होगा संकराप, अंडरग्राउंड होंगे तार

Smart Raipur: यातायात व्यवस्थित करने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड बना रहा सात अत्याधुनिक स्मार्ट रोड। जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 10:12:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 10:12:03 AM (IST)
Smart Raipur: रायपुर की सात सड़कें बनेंगी स्मार्ट रोड, खत्म होगा संकराप, अंडरग्राउंड होंगे तार
फोटो-मालवीय रोड की यह सड़क बनेगी स्मार्ट

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Smart Raipur: लंबे अरसे के बाद शहर को सात नई स्मार्ट रोड मिलेगी। इन सड़कों पर अब संकरापन की जंजीरें हट जाएंगी। रोड के आसपास के बिजली तार और केबल लाइन अंडरग्राउंड हो जाएंगे। दरअसल, राजधानी रायपुर शहर की यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सात जगहों पर स्मार्ट रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसी साल के अंत में दिसंबर महीने से स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने टाटा कंसल्टेंसी के माध्यम से संबंधित क्षेत्र का सर्वे कराने के बाद इसका प्लान इसी साल तैयार किया था।सातों रोड की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द स्मार्ट रोड बनाने का काम शुरू करने कहा गया है।


सुविधा बढ़ाने को होंगे करोड़ों खर्च

रायपुर में यातायात की बदहाल हो रही व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपने हाथों में ले लिया है। स्मार्ट शहर बनाने के लिए शहर की सात सड़कों को चिह्नांकित कर स्मार्ट रोड का स्वरूप देने की पूरी तैयारी की गई है। अफसरों का कहना है कि अलग-अलग जोन की सड़कों को स्मार्ट रोड के लिए चुना गया है। पूरे प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये का खर्च आएगा।

मिशन मोड पर चल रहा है काम

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से रायपुर जल्द ही पूर्ण विकसित हो जाएगा।रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड मिशन मोड पर काम कर रही है। शहर की सात प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित करने का काम चल रहा है। शहर में 24 घंटे पेयजल की एक बड़ी समस्या है, जिससे आम जन को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 24 घंटे जल आपूर्ति योजना पर काम तेजी से चल रहा है।

अंडरग्राउंड होगे बिजली तार और केबल

शहर में सात स्थानों पर स्मार्ट रोड बनाने के साथ ही बिजली के खंबे हटाकर तारों को अंडरग्राउंड करने का काम कोतवाली से जयस्तंभ चौक तक नहीं बल्कि इसका दायरा आगे तक बढ़ा दिया गया है।अब कालीबाड़ी चौक से लेकर कोतवाली और जयस्तंभ चौक तक पूरी सड़क में बिजली के तार के साथ इंटरनेट के केबल भी अंडरग्राउंड होंगे।

यही नहीं निगम मुख्यालय से बूढ़ापारा चौक होते हुए बूढ़ेश्वर चौक तक की अंडरग्राउंड केबलिंग होगी। यहां भी सड़कों पर बिजली के तार जाल की तरह फैले हुए हैं और कई बार इनसे लोगों की सुरक्षा को भी खतरा हो रहा है। इसे दूर करने तथा सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए सड़कों की अंडरग्राउंड केबलिंग का काम शुरू किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि शहर में अब तक छोटे-छोटे हिस्सों में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया गया है, जिससे उन जगहों की खूबसूरती बढ़ी है।

ये मिलेंगी सुविधाएं

स्मार्ट रोड पर स्मार्ट पोल में सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, रोड के बगल में लैंडस्केपिंग समेत कम्युनिकेटिव साइनेज भी लगेंगे।

यहां बनेगी स्मार्ट रोड

जोन दो-कलेक्टोरेट से खालसा स्कूल और शास्त्री चौक से जयस्तंभ होकर फाफाडीह चौक तक

-लागत-10.35 करोड़ रुपये।

जोन चार-विद्याचरण शुक्ल चौक से महिला पुलिस थाना होकर राजीव गांधी चौक से नगर निगम मुख्यालय तक।

-लागत-10.32 करोड़ रुपये।

महाराजबंध तालाब के पास स्मार्ट रोड सुंदरीकरण।

-लागत-1.25 करोड़ रुपये।

जोन सात-आमापारा चौक से लाखेनगर होते आरकेसी जीई रोड तक।

लागत-10.38 करोड़ रुपये।

वर्जन

राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है।शहर में सात स्मार्ट रोड बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।दिसंबर से ठेका एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कर देगी।

-एसपी साहू, ईई-रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड