• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharad Purnima 2021: बरसा अमृत, रायपुर के मंदिरों में खीर खाकर मनाई शरद पूर्णिमा

राजधानी के विभिन्न मंदिरों समेत मोहल्लों में भी रखा आयोजन, बाजार में रही रौनक। सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं खरीदने के लिए शुभ संयोग।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 08:59:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 08:59:41 AM (IST)
Sharad Purnima 2021: बरसा अमृत, रायपुर के मंदिरों में खीर खाकर मनाई शरद पूर्णिमा

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Sharad Purnima 2021: राजधानी में शरद पूर्णिमा पर्व के अवसर पर लोगों ने खीर बनाकर भगवान को भोग अर्पित करके प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कई मंदिरों में खीर का प्रसाद बांटा गया। वहीं देर रात तक शरद पूर्णिमा के त्योहार लोग मनाते हुए नजर आए। ज्योतिषाचार्य पंडित विनीत शर्मा ने अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने 16 कलाओं से युक्त शरद पूर्णिमा की रात को महारास लीला रचाई थी।

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से अमृत बरसता है। तब से शरद पूर्णिमा मनाने का विधान है। दूसरी ओर शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि एवं सर्व दोष नाशक रवि योग का संयोग बना। इस संयोग में सोना, चांदी, हीरा-मोती और अन्य धातु खरीदने के लिए काफी शुभ माना गया है। यही कारण है कि सदर बाजार, पंडरी बाजार, पुरानी बस्ती इलाके में लोग अधिक संख्या खरीदी करने पहुंचे।


शहर के इन मंदिरों में हुए मुख्य आयोजन

टाटीबंध के इस्कान मंदिर, समता कालोनी के राधा-कृष्ण और खाटू वाले श्याम बाबा और जवाहर नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में जुगलजोड़ी सरकार का विविध फूलों से मनमोहक श्रृंगार करके चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर का भोग लगाया। इस मौके पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा शहर के विभिन्न कालोनियों में युवाओं टोली ने शरद पूर्णिमा मनाया।

महिला मंडली का रास गरबा

naidunia_image

समता कालोनी राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित लल्लू महाराज ने बताया कि महाप्रभु जुगलजोड़ी सरकार जु का श्वेत फूलों से श्रृंगार किया। शाम 7.30 से श्रृंगार दर्शन किया और रात 8.30 बजे महिला मंडली ने रास गरबा किया। 251 लीटर दूध की खीर तीन घंटे तक आसमान तले रखकर रात 12 बजे भोग आरती करके खीर बांटी। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।