• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganeshotsav 2021: गणेशोत्सव को लेकर जिला प्रशासन के आदेश का शिवसेना ने जताया विरोध

Ganeshotsav 2021: संक्रमण में आई कमी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियों समेत विभिन्न संगठनों के धार्मिक आयोजन के साथ रैली हो रही है।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Wed, 25 Aug 2021 09:55:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Aug 2021 09:55:51 AM (IST)
Ganeshotsav 2021: गणेशोत्सव को लेकर जिला प्रशासन के आदेश का शिवसेना ने जताया विरोध

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Ganeshotsav 2021: रायपुर जिला प्रशासन ने गणेश उत्सव में को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश में गणेश प्रतिमा की ऊंचाई से लेकर पंडाल की साइज समेत आयोजकों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इस निर्देश का पालन करने से प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकेगी। प्रशासनिक आदेश के विरोध और आदेश में संशोधन की मांग को लेकर शिवसेना जिलाध्यक्ष सन्नी देशमुख के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शिवसेना ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि कोरोना संक्रमण में आई कमी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियों समेत विभिन्न संगठनों के धार्मिक आयोजन के साथ रैली, सभा हो रही है। लिहाजा गणेश उत्सव के आयोजन से भी पाबंदी हटाई जाए। गणेश उत्सव के आयोजन में 26 बिंदुओं में जारी दिशा निर्देश तालिबानी फरमान की तरह लग रहा है। इससे हिंदू अपने ही देश में धार्मिक उत्सव का आयोजन नही कर पा रहे हैं, जबकि रायपुर में कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम हो रहे हैं।


शिवसेना ने मांग की है कि हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जारी आदेश में तत्काल संशोधन किया जाए, जिसमें गणेश प्रतिमा, पंडालों के साइज, प्रतिवर्ष निकलने वाली झांकी, मूर्ति स्थापना और विसर्जन में ढोल बाजे, डीजे धुमाल बजाने पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में रायपुर जिला अध्यक्ष शंशाक देशमुख, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद आकिब खान, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष विक्की निर्मलकर, उपाध्यक्ष सोना साहू, सचिव माधवी महानंद, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष संजय सोनकर, संयुक्त प्रभारी युवा सेना प्रफुल्ल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ यादव, सुमित बेसरा, महावीर यादव आदि शामिल थे।