• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के 2 लाख लोगों को मिलेगा नया घर... 11 सितंबर को गृह प्रवेश, सक्ती को 122 करोड़ का तोहफा

कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीब 122 करोड़ रुपये से अधिक के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया जाएगा।

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 02:52:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 02:52:21 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के 2 लाख लोगों को मिलेगा नया घर... 11 सितंबर को गृह प्रवेश, सक्ती को 122 करोड़ का तोहफा
छत्तीसगढ़ के 2 लाख लोगों को मिलेगा नया घर

HighLights

  1. सक्ती के जेठा में 122 करोड़ रुपये के 39 कार्यों की सौगात
  2. पीएम आवास के तहत 2 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश
  3. 'धार अपार' और 'सुघ्घर बाड़ी' अभियानों का शुभारंभ

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। ग्रामीण विकास, आवास और महिला सशक्तीकरण को नई गति देने के लिए 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा में बड़ा आयोजन होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीब 122 करोड़ रुपये से अधिक के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवनिर्मित दो लाख आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ प्रदान की जाएगी। ग्रामीण आवास योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली की शुरुआत भी होगी। इससे आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने का दावा है।


जलधाराओं के पुनर्जीवन और सुघ्घर बाड़ी अभियान पर जोर

विकसित भारत-जी राम जी के तहत ‘धार अपार अभियान’ शुरू किया जाएगा। इसके जरिए नदियों और सहायक जलधाराओं के पुनरुद्धार व संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान के माध्यम से निजी व सामुदायिक भूमि पर पौधरोपण कर ग्रामीण परिवारों के लिए आय के स्थायी स्रोत विकसित करने पर जोर रहेगा।

रानी मिस्त्री, लखपति दीदी और ड्रोन दीदियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन होगा। इनसे कृषि आधारित आजीविका को विविधता देने और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

‘अथ उद्यम-आजीविका से उद्यमिता की ओर’ कार्यक्रम के चैलेंज फंड इवेंट की शुरुआत होगी। रानी मिस्त्री, लखपति दीदी और ड्रोन दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत मंत्री, सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- CG-MP के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... बिलासपुर-कटनी पर बिछेगी नई पटरियां, यात्री और मालगाड़ियों की रफ्तार में होगा इजाफा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।