• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर के तालाब में युवक की अर्धनग्न लाश से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, एक दिन पहले नाले में मिली थी अधेड़ की लाश

रायपुर शहर में दो दिनों के भीतर दो संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पहला शव खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना तालाब से बरामद हुआ, ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 05:33:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Nov 2024 05:34:05 PM (IST)
रायपुर के तालाब में युवक की अर्धनग्न लाश से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, एक दिन पहले नाले में मिली थी अधेड़ की लाश
रायपुर के कचना तालाब में तैरता हुआ मिला शव।

HighLights

  1. खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना तालाब से मिली अज्ञात युवक की लाश।
  2. कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास नाले में मिला दूसरा शव।
  3. रायपुर में दो दिन में दो लाशें मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो दिनों के भीतर दो संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। पहला शव खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में तैरता हुआ मिला, जबकि दूसरा शव रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास आनंद वाचनालय स्थित नाले में पाया गया। दोनों शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना तालाब में एक अज्ञात लाश संदिग्ध अवस्था में तैरती हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पानी में शव को तैरते देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।naidunia_image


शव की नहीं हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, शव की पहचान नहीं हो पाई है और उसके उम्र का भी अनुमान नहीं लगाया जा सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य कोई संकेत नहीं मिला है, जिससे मृतक की शिनाख्त की जा सके।

खम्हारडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक की मौत कैसे हुई और वह तालाब तक कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पूरी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी।

नाले में मिली अर्धनग्न लाश

एक दिन पहले रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास आनंद वाचनालय स्थित नाले में लगभग 60 वर्षीय अंधेड़ की अर्धनग्न लाश मिली है। लाश चादर से लिपटी हुई थी। पुलिस को अनुमान है कि तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पानी में पड़े होने की वजह से शरीर का कुछ हिस्सा गल गया है।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक को कुछ दिन पहले वहीं सोते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि शायद वह वहीं गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल में भी जांच कर रही है।