• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur: वकील ने क्‍लाइंट के साथ की ऐसी करतूत जानकर हर कोई रह गया दंग, पुलिस ने लिया एक्‍शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वकील सुल्तान अहमद निजामी और आरटीओ एजेंट परवेज ने जमानत दिलाने का झांसा देकर एक दंपती को ठगा। आरोप है कि उन्होंने महिला...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 01:10:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 01:34:47 PM (IST)
Raipur: वकील ने क्‍लाइंट के साथ की ऐसी करतूत जानकर हर कोई रह गया दंग, पुलिस ने लिया एक्‍शन
खमतराई थाने में वकील के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. जेल में बंद व्यक्ति की पत्नी से दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कराए।
  2. कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एमजी हेक्टर कार अपने नाम करवाई।
  3. वकील सुल्तान अहमद और एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जो फिल्म "जॉली LLB 2" की कहानी जैसी दिखती है। खमतराई थाने में एक वकील के खिलाफ जमानत दिलाने का झांसा देकर ठगी कर ली है। प्रार्थी, जो पहले ठगी के आरोप में जेल में बंद था, ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को उसी दौरान वकील सुल्तान अहमद निजामी और आरटीओ एजेंट परवेज ने धोखे से शिकार बना लिया। वकील और एजेंट ने मिलकर कूटरचित दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर अनिल की कार, एमजी हेक्टर, अपने नाम करवा ली।

पुलिस को दी गई शिकायत में प्रार्थी अनिल ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों पहले जेल में थे। इस दौरान महिला को एक अन्य वकील के माध्यम से जमानत मिल गई। महिला, जो अपने पति को जेल से बाहर निकालने के लिए कोर्ट आई थी, की मुलाकात निजामी से हुई। निजामी ने महिला को यह झांसा दिया कि वह उसके पति को जल्दी जेल से छुड़ा देगा और इसके लिए उसने महिला से कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। इन दस्तावेजों को उसने अपने पास रख लिया।naidunia_image


हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनिल अपनी पत्नी के साथ निजामी से मिलने गया, जहां उसने जमानत संबंधित दस्तावेज मांगे। पहले तो निजामी ने टाल-मटोल किया, लेकिन बाद में एक कागज दिया। जब अनिल ने उस कागज को एक अन्य वकील के पास दिखाया, तो पता चला कि वह दस्तावेज किसी मकान बेचने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी था। इस खुलासे के बाद अनिल को समझ में आया कि उसे और उसकी पत्नी को धोखा दिया गया था।

इस मामले में वकील सुल्तान अहमद निजामी और परवेज पर धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।